बैंकों में खोले जाने वाले अकाउंट कई तरह के होते हैं। देश में ज्यादातर लोगों की सैलरी सेविंग अकाउंट में आती है। इसके अलावा निवेश और लोन भी उसी अकाउंट के तहत लिया जाता है।
नई दिल्ली: बैंकों में खोले जाने वाले अकाउंट कई तरह के होते हैं। देश में ज्यादातर लोगों की सैलरी सेविंग अकाउंट में आती है। इसके अलावा निवेश और लोन भी उसी अकाउंट के तहत लिया जाता है। लेकिन सेविंग अकाउंट में आम तौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले कम ब्याज दर मिलती है। कुछ छोटे और नए प्राइवेट बैंक हैं जो कई बड़े प्राइवेट और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तुलना में सेविंग अकाउंट पर अधिक ब्याज देते हैं। Top 5 निवेश ऑप्शन : PPF, SCSS, NSC, सुकन्या समृद्धि योजना और KVP पर जान लें कहां मिलेगा ज्यादा पैसा

आप अपने इमरजेंसी फंड को जमा करने के लिए सेविंग अकाउंट उपयोग कर सकते हैं। बैंकों में सबसे ज्यादा सेविंग्स अकाउंट खोले जाते हैं। इस बात का भी ध्यान देना बेहद जरुरी है कि सेविंग अकाउंट में जमा हमारे पैसे पर कितनी ब्याज मिलती है। आज हम आपको ऐसे ही 5 बैंकों के बारे में बताएंगे जहां बचत खाते पर ब्याज दर एफडी के मुकाबले ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
बंधन बैंक
बंधन बैंक में सेविंग्स अकाउंट पर डेली 1 लाख रुपए तक के बैलेंस पर सालाना 4%, 1 लाख से 10 करोड़ रुपए तक के बैलेंस पर 6%, 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपए तक के बैलेंस पर 6.55% और 50 करोड़ रुपए से ज्यादा के बैलेंस पर 7.15% ब्याज दिया जा रहा है। इसमें आपको अपने अकाउंट में 5 हजार रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होगा।
इंडसइंड बैंक
इसमें सेविंग अकाउंट पर 6% तक का सालाना ब्याज मिल रहा है। 1 से 10 लाख तक जमा पर 5% और 1 लाख से कम जमा पर 4% ब्याज दिया जा रहा है। 10 लाख से ज्यादा जमा पर 6% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें सेविंग अकाउंट खोलने पर आपको 1500 से 10 हजार रुपए तक मिनिमम बैलेंस रखना होगा।
यस बैंक
1 लाख से कम जमा पर 4% और 1 से 10 लाख तक जमा पर 4.75% ब्याज दिया जा रहा है। 10 लाख से ज्यादा जमा पर 5.5% सालाना ब्याज मिल रहा है। 2500 से 10 हजार रुपए तक मिनिमम बैलेंस रखना होगा।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
इसमें 1 लाख या उससे कम की जमा पर 6% और 1 लाख से लेकर 1 करोड़ या उससे कम की जमा पर 7% तक की सालाना ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। अकाउंट में 10 हजार रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होगा।
आरबीएल बैंक
बैंक में 10 लाख रुपए रखने पर 4.75%, 10 से 3 करोड़ तक की रकम पर 6% और 3 से 5 करोड़ पर 6.75% का ब्याज दिया जा रहा है। इसमें सेविंग अकाउंट खोलने पर आपको 500 से 2500 रुपए तक मिनिमम बैलेंस रखना होगा।
एसबीआई सेविंग अकाउंट कितना दे रहा ब्याज
देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) फिलहाल सेविंग अकाउंट पर 2.70% ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा अगर आप पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खोलते हैं तो आपको 4% सालाना ब्याज मिलना। इन दोनों ही जगह 500 रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होगा।
एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट पर कितना ब्याज दे रहा
अवधि ब्याज दर (%)
- 7 से 45 दिन 2.90
- 46 से 179 दिन 3.90
- 180 से 210 दिन 4.40
- 211 से 1 साल से कम 4.40
- 1 से अधिक और 2 साल से कम 4.90
- 2 से अधिक और 3 साल से कम 5.10
- 3 से अधिक और 5 साल से कम 5.30
- 5 से अधिक और 10 साल से कम 5.40
सैलरी और सेविंग्स अकाउंट्स में क्या है अंतर
सामान्य शब्दों में सैलरी अकाउंट बैंक में खोला गया वह खाता है, जिसमें व्यक्ति की सैलरी आती है। सामान्य तौर पर, बैंक ये खाते कंपनियों और कॉर्पोरेशन के कहने पर खोलते हैं। कंपनी के हर कर्मचारी का अपना सैलरी अकाउंट होता है। सैलरी अकाउंट के नियम सेविंग्स अकाउंट के मुकाबले अलग हैं। बता दें कि सैलरी अकाउंट सामान्य तौर पर एम्प्लॉयर द्वारा अपने कर्मचारी को उसकी सैलरी देने के लिए खोला जाता है। जबकि, सेविंग्स अकाउंट को पैसे की बचत करने और बैंक में रखने के लिए खोला जाता है। सैलरी अकाउंट में कोई न्यूनतम बैलेंस की जरूरत नहीं होती, जबकि बैंक के सेविंग्स अकाउंट में आपको कुछ न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना जरूरी होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications