बेहतर भविष्य के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग सभी के लिए जरूरी है। रिटायरमेंट प्लानिंग में लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। इसके लिए कई विकल्प हैं। नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस उनमें से एक है।
नई दिल्ली: बेहतर भविष्य के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग सभी के लिए जरूरी है। रिटायरमेंट प्लानिंग में लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। इसके लिए कई विकल्प हैं। नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस उनमें से एक है। कोई भी शख्स नौकरी में रहते हुए एनपीएस अकाउंट खुलवा सकता है।

तो अगर आपका रिटायरमेंट नज़दीक आ रहा है या आप अपने पेंशन के बारे में चिंतित हैं तो आपके लिए ये काम की ख़बर है। बता दें, पेंशन अकाउंट खुलवाने के लिए ढेर सारे डॉक्यूमेंट्स या लंबे प्रोसेस की अब जरूरत नहीं है। अब आप केवल एक डॉक्युमेंट की मदद से पेंशन अकाउंट खुलवा सकते हैं।
आधार कार्ड से खोले पेंशन अकाउंट
पेंशन कोष नियामक (पीएफआरडीए) ने एनपीएस खाता खोलने के प्रोसेस को बेहद आसान बना दिया है। अब केवल ऑफलाइन आधार कार्ड के साथ ही खाता खोला जा सकता है। इस प्रोसिस में आपको आधार के फोटोकॉपी देने की भी जरूरत नहीं है। पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) पहले ही ई-एनपीएस को संभावित अंशधारकों की सहमति के साथ ऑफलाइन आधार के जरिये एनपीएस खाता खोलने की इजाजत दे चुका है।
बता दें कि ऑफलाइन आधार के साथ वेरिफिकेशन में आधार की फोटोकॉपी नहीं देनी होती। आवेदन देने वाले को यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) पोर्टल पर जाकर ई-एनपीएस के जरिये पासवर्ड सुरक्षित आधार एक्सएमएल फाइल डाउनलोड करनी होती है। केवाईसी के लिये इसे दिया जा सकता है। पीएफआरडीए ने साफ किया कि आंशिक निकासी की सुविधा अटल पेंशन योजना (एपीआई) के खाताधारकों के लिए नहीं है। पीएफआरडीए के मुताबिक अभी एपीआई के खाताधारकों के लिए आंशिक निकासी का कोई प्रावधान नहीं है।
कैसे खोलें ऑनलाइन अकाउंट
- सबसे पहले आप ऑनलाइन एनपीएस अकाउंट खोलने के लिए आपको ई-एनपीएस के पोर्टल enps.nsdl.com पर जाना होगा।
- इसके बाद ऑनलाइन सब्सक्राइबर रजिस्ट्रेशन का पेज पर यूजर को न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर आधार या पैन नंबर दर्ज करें। आपको मोबाइल पर इससे संबंधित वन टाइम पासवर्ड आएगा। इसे वेरीफाई कर दें।
- ओटीपी डालने के बाद यूजर को कंटीन्यू के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर के पास एक एकनॉलेजमेंट नंबर जेनरेट होगा।
- इसके साथ यूजर का नाम भी होगा। उसके बाद ओके बटन दबाने पर यूजर को अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी होगी।
- फिर यूजर से उसकी बैंक डिटेल्स मांगी जाएगी।
- इसके बाद एक परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर यानी पीआरएएन मिलेगा।
- इसकी मदद से एनपीएस में लॉग-इन कर सकते हैं।
किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत
- आधार या पैन कार्ड
- ऑनलाइन अकाउंट खोलने के लिए नेट बैंकिंग सुविधा, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड
- पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर की गई फोटो
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications