नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर में सरकारों ने लॉकडाउन कर रखा है। ऐसे में निवेश का कोई भी तरीका काम नहीं कर रहा है। इसी के चलते फिर से सभी तरफ गोल्ड में निवेश किया जा रहा है। ऐसे में गोल्ड के दाम काफी तेजी से बढ़े हैं। लेकिन भारत सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सस्ते में गोल्ड खरीदने का मौका देती है। मोदी सरकार ने इस साल 6 बार इस स्कीम में निवेश का मौका देगी। सरकार ने इसके लिए तारीखें भी तय कर दी हैं। अगर आप भी सस्ते में गोल्ड खरीदना चाहते हैं, तो यह तारीखें नोट कर लें। इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक सस्ते में सोने की खरीद कर सकता है। यहां पर निवेश का एक फायदा और रहता है कि आपको अपने निवेश पर सरकार ब्याज भी देती है। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के माध्यम से सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहला मौका आपको सोमवार यानी 11 मई 2020 को मिलने जा रहा है। लेकिन अगर आप इस बार नहीं ले पाते हैं, तो निराश न हों। इस साल 5 बार और ऐसे ही मौके सरकार आपको देगी।
सोमवार को खरीद सकेंगे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
वित्त वर्ष 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज सोमवार से निवेश के लिए खुल रही है। 11 मई से 15 मई तक लोग इस योजना के माध्यम से सस्ता सोना खरीद सकते हैं। अगर आप चाहें तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को आनलाइन भी खरीद सकते हैं। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आनलाइन खरीदने पर 50 रुपये प्रति ग्राम यानी 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की अतिरिक्त छूट तो आप ले ही सकते हैं। इसके अलावा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में बाजार से कम दाम पर गोल्ड का ऐलाटमेंट भी होगा। इस प्रकार से आप काफी सस्ते में गोल्ड में निवेश कर सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ये है रेट
मोदी सरकार ने इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 45900 रुपये प्रति 10 ग्राम का रेट तय किया है। वहीं शुक्रवार को देश में गोल्ड का रेट 46221 रुपये पर बंद हुआ था। इस प्रकार सरकार प्रति 10 ग्राम पर 310 रुपये की छूट दे रही है। वहीं अगर कोई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन पेमेंट करता है तो उसे 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट अलग से दी जाएगी। इस प्रकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में लोग अधिकतम 810 प्रति 10 ग्राम तक की छूट ले सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में कब-कब आएगा निवेश का मौका
चालू वित्त वर्ष में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली सीरीज में लोग सस्ते में गोल्ड की खरीदारी कर चुके हैं। आगामी 11 मई को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी किस्त जारी होगी। इसके बाद 4 बार मौका और मिलेगा।
दूसरी सीरीज : 11 मई से लेकर 15 मई के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 19 मई को किया जाएगा।
तीसरी सीरीज : 8 जून से लेकर 12 के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 16 जून को किया जाएगा।
चौथी सीरीज : 6 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 14 जुलाई को किया जाएगा।
पांचवीं सीरीज : 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 11 अगस्त को किया जाएगा।
छठी सीरीज : 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलटामेंट 8 सितंबर को किया जाएगा।
कहां से खरीद सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होगी। इसके लिए आप अपने शेयर ब्रोकर से संपर्क कर सकते हैं।
अधिकतम कितना खरीद सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
कोई भी भारतीय नागरिक 1 वित्त वर्ष में न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक वैल्यू का सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता है। वहीं किसी ट्र्स्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किग्रा तय की गई है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर मिलता है 2.5 फीसदी ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश के बाद सोने के रेट बढ़ने का फायदा तो मिलता ही है। इसके अलावा सालाना 2.5 फीसदी ब्याज भी मिलता है। ब्याज निवेशक के बैंक खाते में हर 6 महीने पर जमा किया जाता है। ब्याज की अंतिम किस्त मूलधन के साथ मेच्योरिटी पर दे दी जाती है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मेच्योरिटी पीरियड 8 साल है। लेकिन अगर आप चाहें तो 5 साल, 6 साल और 7 साल के बाद भी इसे बेच सकते हैं।
अप्रैल 2020 में बिका था रिकॉर्ड सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन की वजह से जहां शेयर बाजार की हालत खराब है, वहीं सोने को लेकर लोगों का जबरदस्त आकर्षण बढ़ा है। इसी के चलते मौजूदा वित्त वर्ष में सॉवरेन गोल्ड बांड की पहली और अप्रैल सीरीज को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज दिखा था। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल सीरीज को 17.73 लाख यूनिट के लिए करीब 822 करोड़ रुपये का निवेश किया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications