जैसा कि आप इस बात से पूरी तरह से अवगत हैं कि टेलिकॉम कंपनियों ने नए और पहले से महंगे टैरिफ प्लान्स का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली: जैसा कि आप इस बात से पूरी तरह से अवगत हैं कि टेलिकॉम कंपनियों ने नए और पहले से महंगे टैरिफ प्लान्स का ऐलान कर दिया है। वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के नए टैरिफ प्लान 3 दिसंबर से ही लागू कर दिए गए हैं, जबकि जियो के नए टैरिफ प्लान 6 दिसंबर को लागू किये गए। रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया सभी के सब्सक्राइबर्स को अब पहले से ज्यादा भुगतान इंटरनेट और कॉलिंग सुविधाओं के लिए करना होगा। जो कि ग्राहकों पर भारी पड़ने वाली है। अचानक से बढ़ी कीमतों की वजह से उपभोक्ता भी परेशान हो गए हैं कि कौन सा टैरिफ प्लान उनके लिए बेहतर और फायदेमंद है। ऐसे में हम आपको इन तीनों ही कंपनियों के नई कीमत वाले प्लान की जानकारी देंगे, ताकि आप अपने नेटवर्क के हिसाब से बेहतर विकल्प चुन सकें। अच्छी खबर: 16 तरीख से चौबीसों घंटे ट्रांसफर होगा पैसा, जानें कैसे ये भी पढ़ें
रिलायंस जियो के प्लान
जियो के 199 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में 1.5 जीबी डेटा रोजाना मिलेगा। इसके साथ जियो टु जियो अनलिमिटेड कॉल की सुविधा और नॉन जियो नंबर पर 1000 मिनट, साथ ही रोज 100 एसएमएस।
399 रुपये वाला प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ जियो टु जियो अनलिमिटेड कॉल, अन्य नेटर्वक पर 2000 मिनट कॉल की सुविधा उपलब्ध है।
555 रुपये वाला प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ जियो टु जियो अनलिमिटेड कॉल, अन्य नेटर्वक पर 3000 मिनट कॉल की सुविधा उपलब्ध है।
2199 रुपये वाला प्लान 12 महीने 1.5 जीबी डेटा डेली और 12 हजार मिनट के साथ रोजाना 100 एसएमएस फ्री। जियो टु जियो अनलिमिटेड कॉल, अन्य नेटर्वक पर 12000 मिनट कॉल की सुविधा उपलब्ध है।
एयरटेल के प्लान
149 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ दो जीबी डेटा, 300 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा किसी भी नेटवर्क पर मिल रही है।
249 रुपये में 28 दिन 1.5 जीबी रोज और 100 एसएमएस रोजाना के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा किसी भी नेटवर्क पर मिल रही है।
399 रुपये वाला प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉल किसी भी नेटर्वक पर।
598 रुपये वाला प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ ही अनलिमिटेड कॉल किसी भी नेटर्वक पर।
2398 रुपये वाला प्लान 12 महीने 1.5 जीबी डेटा डेली रोजाना 100 एसएमएस फ्री। अनलिमिटेड कॉल एयरटेल के साथ ही अन्य नेटर्वक पर मिल रही है।
वोडाफोन-आइडिया के प्लान
149 रुपये में दो जीबी डेटा, 300 एसएमएस के साथ 28 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा किसी भी नेटवर्क पर मिल रही है।
249 रुपये में 28 दिन 1.5 जीबी रोज और 100 एसएमएस रोजाना के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा किसी भी नेटवर्क पर मिल रही है।
399 रुपये वाला प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉल किसी भी नेटर्वक पर।
599 रुपये वाला प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ ही अनलिमिटेड कॉल किसी भी नेटर्वक पर।
2399 रुपये वाला प्लान 12 महीने 1.5 जीबी डेटा डेली रोजाना 100 एसएमएस फ्री। अनलिमिटेड कॉल एयरटेल के साथ ही अन्य नेटर्वक पर मिल रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications