भारत में कोरोना से संक्रमण फैलने का खतरा बरकरार है। अब कोरोनावायरस से लड़ाई में कॉरपोरेट जगत भी पूरा योगदान दे रही है।
नई दिल्ली: भारत में कोरोना से संक्रमण फैलने का खतरा बरकरार है। अब कोरोनावायरस से लड़ाई में कॉरपोरेट जगत भी पूरा योगदान दे रही है। इसी कड़ी में बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां पतंजलि आयुर्वेद ने अपने साबुन की कीमत में 12.5 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। इसके अलावा पतंजलि ने एलोवेरा, हल्दी और चंदन की कीमतों में भी इतनी ही कटौती की है।
सस्ते में लॉन्च करेंगे पतंजलि सेनिटाइजर
कोरोना वायरस के कारण शुक्रवार को पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव ने कहा कि देश में हैंड सैनिटाइजर की मांग बढ़ गई है। इससे कालाबाजारी बढ़ रही है। वहीं उन्होंने कहा कि मांग को देखते हुए हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन करेगी। यह हैंड सैनिटाइजर 15 से 30 दिनों के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा। बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद का हैंड सैनिटाइजर दूसरी मल्टीनेशनल कंपनियों (एमएनसी) से ज्यादा प्रभावशाली और सस्ता होगा। बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी कंपनी ने पाम ऑयल और सोया ऑयल के दाम में भी 20 फीसदी की कटौती की है।
एचयूएल ने 15 फीसदी तक की कटौती की घोषणा की
वहीं दूसरी ओर हिन्दुस्तान यूनीलिवर ने भी कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए हाइजीन उत्पाद सैनिटाइजर, लिक्विड हैंड वॉस और फ्लोर क्लीनर्स की कीमतों में 15 फीसदी तक की कटौती की घोषणा की है। कंपनी की ओर से शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि उसने नई कीमत वाले उत्पादों का निर्माण शुरू कर दिया है और कुछ ही सप्ताह में यह उत्पाद बाजार में आ जाएंगे। इसके अलावा एचयूएल ने लाइफबॉय सैनिटाइजर का उत्पादन भी बढ़ा दिया है। कंपनी ने आने वाले कुछ महीनों में 2 करोड़ लाइफबॉय साबुन दान करने का भी ऐलान किया है।
सैनिटाइजर और फेस मास्क की कीमत तय
कोरोना वायरस के प्रकोप की रोकथाम के लिए सरकार ने सैनिटाइजर और फेस मास्क की कीमत तय कर दी है। बता दें कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिए बताया कि कोरोनावायरस के फैलने के बाद से बाजार में विभिन्न फेस मास्क, इसके निर्माण में लगने वाली सामग्री और हैंड सैनिटाइजर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखी गई है। इसलिए सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए इनकी कीमतें तय कर दी हैं। वहीं पासवान ने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 2 प्लाई मास्क की खुदरा कीमत 8 रुपए प्रति मास्क और और तीन प्लाई के मास्क की कीमत 10 रुपए प्रति मास्क से अधिक नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हैंड सैनिटाइजर की 200 एमएल बोतल की खुदरा कीमत 100 रुपए से अधिक नहीं होगी। वहीं अन्य आकार की बोतलों की कीमत भी इसी अनुपात में रहेंगी। ये कीमतें 30 जून, 2020 तक पूरे देश में लागू रहेंगी।
अब तक पूरे देश में 251 केस
आपको बता दें कि कोरोनावायरस का संक्रमण देश में गंभीर होता जा रहा है। वहीं बीते कल यानी शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा 50 पॉजिटिव पाए गए। इनमें 12 संक्रमण केरल में पाए गए हैं। मध्यप्रदेश में भी यह प्रवेश कर गया है। यहां जबलपुर में चार मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से तीन दुबई और एक जर्मन से लौटा था। पूरे देश में अब तक कोरोना के 251 केस सामने आए हैं। वहीं पूरी दुनिया में अब तक 2 लाख 65 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications