नयी दिल्ली। पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन वर्ल्ड में धोखाधड़ी के मामलों की संख्या काफी बढ़ी गयी है। इसी के मद्देनजर बैंक और आरबीआई लोगों को सेफ रहने के टिप्स देते रहते हैं। अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने भी अपने करोड़ों ग्राहकों को सुरक्षित रहने का तरीका बताया है। ये टिप्स डेबिट कार्ड से जुड़े हैं। यदि आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक का डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काफी काम आएगी। आखिर मामला आपके पैसों से जुड़ा है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
डेबिट कार्ड मिलने पर करें ये काम
पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने ट्वीट के जरिए बताया है कि जैसे ही आपको नया डेबिट कार्ड मिले आपको सबसे पहले और तुरंत क्या करना चाहिए। आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे ताकि आपकी मेहनत की कमाई सेफ रहे। यदि आपने ऐसा न किया तो आप जालसाजों का शिकार हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो आपको भारी नुकसान हो सकता है।
ट्रांजेक्शन सेटिंग्स में बदलाव जरूरी
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अनुसार जैसे ही आपको डेबिट कार्ड मिले तो मैनेज कार्ड सेक्शन में जाएं और कार्ड ट्रांजेक्शन की सेटिंग्स को बदल दें। इससे होगा ये कि आप अपने कार्ड पर चुनिंदा ट्रांजेक्शन को चालू रख सकते हैं और बाकी को नहीं। साथ ही आप डेबिट कार्ड की ट्रांजैक्शन लिमिट तय कर सकते हैं। इससे उस लिमिट से अधिक लेन-देन नहीं हो सकेगी।
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
जब आप पिन सेट करें तो सुनिश्चित करें कि कोई देख न रहा हो। कार्ड का पिन नंबर कहीं भी लिखना नहीं चाहिए। इसे केव याद करें और अपनी याद से ही इस्तेमाल करें। सुविधा की बात ये है कि आप जब चाहें पेटीएम ऐप से आसानी से अपना पिन बदल सकते हैं। जैसे ही आपको नया कार्ड मिले तो पुराने कार्ड को नष्ट करना जरूरी है।
शेयर न करें जरूरी डिटेल
एक और अहम बात जिसकी सलाह अक्सर बैंक और आरबीआई लोगों को देते हैं वो है ओटीपी, पिन या कार्ड की कोई भी डिटेल किसी के साथ भी साथ साझा न करना। खास कर यदि आपको कोई फोन करके ऐसी डिटेल मांगे तो होशियार हो जाएं। यदि आपको लगता है कि कार्ड से कोई गड़बड़ी हुई है तो उसे तुरंत ब्लॉक करें। हमेशा एटीएम से पैसे निकालते समय ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपका पिन कोई और न देख ले।
किसी को न आने दें एटीएम में
जब आप एटीएम से पैसा निकालें तो उस वक्त किसी को अंदर न आने दें। यदि कोई आए तो आप सिक्योरिटी गार्ड से इसकी शिकायत कर सकते हैं। पैसा लेने पर ट्रांजैक्शन स्लिप जरूर लें। यदि आप एसबीआई ग्राहक हैं तो आपके लिए भी कार्ड से जुड़ी एक अहम जानकारी है। यदि आपका कार्ड खो जाए तो उसे ब्लॉक करने के लिए आपको कहीं आना-जाना नहीं होगा। यह काम सिर्फ एक कॉल के जरिए किया जा सकता है। कॉल के जरिए आप आराम से कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं। कॉल के जरिए ही कार्ड को फिर से इश्यू करने के लिए आवेदन भी किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications