Paytm New Feature: पेटीएम अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लेकर आ गया है। इस नए फीचर की मदद से आसानी से ट्रांसजैक्शन स्टेटमेंट को आसानी से देखा जा सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने पेटीएम यूपीआई पेमेंट का स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें यूपीआई स्टेटमेंट
पेटीएम यूपीआई स्टेटमेंट को आप एक्सेल फॉर्मेट में डाउनलोड कर पाएंगे। इससे पहले लोगों को सिर्फ पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे। इससे यूजर्स अपने खर्च को चेक कर सकते हैं। साथ ही उन्हें ये भी पता चलेगा कि यूपीआई के द्वारा उन्होंने कब और कितना ट्रांसजैक्शन किया है।
इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने खर्चों पर भी कंट्रोल कर पाएंगे। खर्चों को आसानी से ट्रैक करने लिए ये फीचर ज्यादा फ्लेक्सिबिलटी देगा। इस फीचर का फायदा सभी यूजर्स को आसानी से मिल सकेगा। इसके लिए कोई भी अलग से चार्जेज यूजर्स को नहीं देने होंगे। नए फीचर की मदद से पेटीएम यूपीआई यूजर्स स्पेसफिक डेट या पूरे फाइनेंशियल ईयर का स्टेटमेंट पीडीएफ और एक्सेल सीट के साथ डाउनलोड कर सकते हैं।
इस सेक्शन में मिलेगा यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड करने का फीचर
UPI स्टेटमेंट डाउनलोड फीचर आपको पेटीएम ऐप में Balance & History सेक्शन में मिल जाएगा। पेटीएम यूपीआई यूजर्स, जिनके बैंक अकाउंट पेटीएम हैंडल एक्सिस बैंक @ptaxis, यस बैंक @ptyes, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया @ptsbi और HDFC बैंक @pthdfc से लिंक्ड है। उन यूजर्स के लिए पेटीएम की नई सर्विस मौजूद रहेगी।
इन स्टेप्स की मदद से पेटीएम ऐप पर डाउनलोड करें यूपीआई स्टेटमेंट
- सबसे पहले पेटीएम ऐप ओपन करें।
- फिर बैलेंस एंड हिस्ट्री के सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद आपको पेमेंट हिस्ट्री के नीचे Download UPI Statement ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर आप जिस डेट के स्टेटमेंट को डाउनलोड करना चाहते हैं, उस डेट पर क्लिक करें।
- इसके बाद Excel फॉर्मेट ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- फिर डाउनलोड ऑप्शन पर टैप करें।
- इसके बाद Save ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से एक्सेल फॉर्मेंट में आपका यूपीआई पेमेंट स्टेटमेंट डाउनलोड हो जाएगा।
पेटीएम पर इसके लिए वसूलते हैं चार्ज
हाल ही में ये भी खुलासा हुआ था कि पेटीएम, गूगल पे और अन्य कंपनियां अपने यूजर्स से बिजली का बिल, गैस का बिल जैसी पेमेंट के लिए कन्वीनियंस फीस वसूलता है। हालांकि, ये वसूली तब होती है जब यूजर ने क्रेडिट कार्ड से इन बिल का पेमेंट किया हो। क्रेडिट या डेबिट कार्ड से बिजली और गैस का बिल भरने वाले यूजर्स से ये चार्ज वसूला जा रहा है। यूपीआई पेमेंट कंपनियां मोबाइल रिचार्ज के लिए पहले से ही फीस वसूल रही हैं। ये फीस ट्रांजैक्शन वैल्यू का 0.5% से 1% तक हो सकता है। इन सर्विसेस के लिए जीएसटी भी भरना पड़ता है।
पेटीएम के नए फीचर्स से जुड़े सवाल-जवाब
सवाल- पेटीएम द्वारा जारी किया गया नया फीचर क्या है?
जवाब- पेटीएम ने हाल ही में उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है।
सवाल- नए पेटीएम फीचर का मुख्य उद्देश्य क्या है?
नई सुविधा का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ता को ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट आसानी से प्रदान करना है।
सवाल- क्या हर पेटीएम यूजर इस फीचर का इस्तेमाल कर सकता है?
जवाब- हां, हर यूजर जो पेटीएम की मदद से यूपीआई ट्रांजेक्शन करता है वह इसका फायदा उठा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications