Pensioners Have To Update Aadhaar PAN Number: पेंशनभोगियों के लिए बेहद जरूरी खबर आ गई है। समय-समय पर पेंशनर्स को सारी डिटेल्स अपडेट करना जरूरी होता है। राजस्थान की राज्य सरकार ने सभी पेंशनर्स को पेंशन पोर्टल पर पेन व आधार कार्ड नंबर अपडेट करना जरूरी कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह आप ये जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी को करें अपडेट
अतिरिक्त कोषाधिकारी ललिता के अनुसार, राज्य सरकार के ऐसे सेवानिवृत्त पेंशनर्स, जिनका पेन कार्ड और आधार नंबर पेंशन पोर्टल पर अपडेट नहीं है, उनकी पेंशन से 20 प्रतिशत की दर से आयकर की कटौती आयकर विभाग के परिपत्र के अनुसार की गई है।
आगामी माह से आयकर की कटौती उनकी पेंशन से ना हो, इसके लिए पेंशनर्स को pension.rajasthan.gov.in पोर्टल पर पेंशनर्स लॉग-इन में जाकर अपना पेन नम्बर व आधार नंबर अपडेट करना होगा। पेंशनर्स द्वारा सूचना अपडेट नहीं करने पर उनकी पेंशन से आयकर की कटौती जारी रहेगी।
ऐसे करें पैन कार्ड और आधार कार्ड की डिटेल्स को अपडेट
- सबसे पहले पेंशनर्स को pension.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाकर लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद आपको न्यू नोटिफिकेशन में जाकर चेक करना होगा कि कहां से डिटेल्स को अपडेट किया जा सकता है।
- इसके बाद आपको अपनी आधार और पैन की जानकारी को फिर से भरना होगा। इसे रिचेक करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
आधार को पेंशन खाते से ऑफलाइन लिंक करें
- सबसे पहले राज्य सरकार की वेबसाइट पर जाएं और 'Update Aadhaar/Address Details' पर क्लिक करें।
- फिर आगे खुलने वाले मेनू के तहत 'Update Details' पर क्लिक करें।
- अब 'आधार संख्या जोड़ें/अपडेट करें' विकल्प चुनें। इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और 'Generate OTP' पर क्लिक करें।
- अब अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर UIDAI से प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और ओटीपी के जरिए ऑथेंटिकेशन के बाद आधार आपके पेंशन अकाउंट से जुड़ जाएगा।
इसके अलावा पैन और आधार को लिंक करना पेंशन खाते के लिए KYC प्रक्रिया का ही एक हिस्सा है। पेंशन खाते खुलवाने वाले सभी सब्सिडियरी को अपने हर सब्सक्राइबर के खाते को KYC वैलिडेट करना बहुत जरूरी है। अगर आप जल्द से जल्द यह काम नहीं करवाते हैं तो खाते को बंद भी किया जा सकता है। अगर जुलाई भर में भी आप यह काम नहीं करवाते हैं तो पेंशन मिलने में दिक्कत तो होगी ही, बल्कि जुर्माना भी लग सकता है।
यदि आधार पैन डिटेल्स में किसी तरह का बदलाव होगा तो पेंशनर्स को यह बदलाव अपडेट करना अनिवार्य है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications