हर कोई चाहता है कि उसका अपना एक घर हो। आज के समय में बढ़ती महंगाई की वजह से घर खरीद पाना हर किसी के लिए संभव नहीं रह गया है। ऐसे में सरकार उन लोगों के लिए घर खरीदने की एक खास योजना लेकर आई है, जिनकी आमदनी कम है।
नई दिल्ली: हर कोई चाहता है कि उसका अपना एक घर हो। आज के समय में बढ़ती महंगाई की वजह से घर खरीद पाना हर किसी के लिए संभव नहीं रह गया है। ऐसे में सरकार उन लोगों के लिए घर खरीदने की एक खास योजना लेकर आई है, जिनकी आमदनी कम है। इस योजना का नाम पीएम आवास योजना है। इसके तहत देश के लाखों लोगों को सस्ते में घर खरीदने का मौका मिल रहा है। जी हां प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं। Home Loan : लाखों रु तक का मिल सकता है टॉप-अप, जानें लेने का तरीका

पहली बार घर खरीदने पर मिलेगा फायदा
देश के लाखों लोगों को सस्ते में घर खरीदने का मौका मिला है। सरकार की इस स्कीम में निवेशकों को 2.67 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी ऑफर की जाती है। बता दें इस योजना का फायदा आप 31 मार्च 2021 तक ले सकते हैं यानी आपके पास अब कुछ ही दिन का समय बचा है। वहीं शर्तों के मुताबिक अगर आप पहली बार घर खरीद रहे हैं तभी इस सब्सिडी का फायदा लिया जा सकता है।
घर खरीदारों को मिलता है 2.5 लाख की छूट
इस योजना के अंतर्गत पहली बार घर खरीदने वालों को सीएलएसएस या क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी दी जाती है। यानी घर खरीदने के लिए होम लोन पर ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है। केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम को 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया था। इससे 2.50 लाख से ज्यादा मध्य वर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा। यह केंद्र सरकार द्वारा स्पांसर्ड स्कीम है, जिसे 25 जून, 2015 को शुरू किया गया था।
18 लाख तक सालाना इनकम वालों को मिलेगा लाभ
- 3 लाख तक सालाना इनकम वालों को ईडब्लूएस सेक्शन 6.5 प्रतिशत सब्सिडी
- 3 लाख से 6 लाख सालाना आय वालों को एलआईजी 6.5 प्रतिशत सब्सिडी
- 6 लाख से 12 लाख सालाना आय वालों को एमआईजी1 4 प्रतिशत की क्रेडिट लिंक सब्सिडी
- 12 लाख से 18 लाख सालाना आय वालों को एमआईजी2 सेक्शन में सब्सिडी का लाभ मिलता है 3 प्रतिशत की क्रेडिट लिंक सब्सिडी
फायदा लेने के लिए ऐसे करें आवेदन
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले पीएमएवाई की आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ लॉग इन करें।
- अगर आप एलआईजी, एमआईजी या ईडब्लूएस कैटेगरी में आते हैं तो अन्य 3 कंपोनेंट पर क्लिक करें।
- यहां पहले कॉलम में आधार नंबर डालें। दूसरे कॉलम में आधार में लिखा अपना नाम डालें।
- इसके बाद खुलने वाले पेज पर आपको पूरी पर्सनल डिटेल जैसे नाम, पता, परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी देनी होगी।
- इसके साथ ही नीचे बने एक बॉक्स पर, जिस पर यह लिखा होगा कि आप इस जानकारी के सही होने को प्रमाणित करते हैं, क्लिक करें।
- सभी जानकारी भरकर सबमिट करने के बाद आपको कैप्चा कोड डालना पड़ेगा। इसके बाद आप इस फॉर्म को सबमिट करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म की पीस 100 रुपये है। वहीं, रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 5000 रुपये बैंक में जमा कराना पड़ेगा।
चेक करें प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन सब्सिडी स्टेटस
- इसके लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in पर जाना होगा।
- अगर आप चाहें तो सीधा https://pmaymis.gov.in/Open/Find_Beneficiary_Details.aspx इस लिंक पर क्लिक कर मेन पेज पर पहुंच सकते हैं।
- इसके बाद आपको Search Beneficiary पर क्लिक करना होगा।
- यहां आपसे आधार नंबर और अन्य जानकारियां मांगी जाएंगी।
- इसमें जानकारियों को भरकर सबमिट कर दें।
- आपको आपके आवेदन का पूरा विवरण मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications