PM Kisan Yojana: भारत के किसान काफी दिनों से प्रधानमंत्री किसान की 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। आप मिल रही जानकारी के मुताबिक किसानों को यह किस 28 फरवरी 2024 को उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस योजना के तहत हर किसान जो इस योजना में रजिस्टर हुआ है उसे 2000 रुपए की धनराशि मिलेगी। हालांकि अगर आपको इन पैसों को लेकर कोई संदेह है तो आप लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के तहत सिर्फ उन्हीं लोगों को पैसा मिलेगा जिनका नाम इस लिस्ट में होगा।
यही कारण है कि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत लाभ पाने वाले किसानों को अपना नाम सूची में चेक कर लेना चाहिए। इसे बड़ी आसानी से आप घर के लैपटॉप और कंप्यूटर में भी देख सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों को दी जा रही या एक सहायता राशि है। इससे किसान अपने लिए खाद खरीद सकता है या फसल की सिंचाई का भी पैसा दे सकता है। साथ ही अगर उसे बी या किसी दूसरे कीटनाशक की जरूरत है तो उसे भी वह इन पैसों का इस्तेमाल करके खरीद सकता है।
आज हम आपको उसे प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके तहत आप बड़ी आसानी से प्रधानमंत्री किसान योजना की लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इसमें अगर आपका नाम कट गया है तो भी आपको पता चल जाएगा।
लिस्ट में ऐसे चेक होगा नाम
आपकी जानकारी के लिए पहले पीएम किसान पोर्टल (http://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
यहां पर आप लेफ्ट साइड में फार्मर कार्नर को देखने मिलता है। यहां बेनीफेसिरयी लिस्ट पर क्लिक करें।
आपको एक नया विंडो खुला मिलेगा, जहां सबसे ज्यादा लेटेस्ट अपडेट की गई लिस्ट मिलेगी।
यहां पर आपको कुछ जानकारियां भरनी पड़ेगी, इसके बाद आप लिस्ट में खास तौर पर अपना नाम चेक कर पाएंगे।
इसमें आपको अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करना होगा। इन सभी जगह का नाम सेलेक्ट करके आपको गेट रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना पड़ेगा।
इसके बाद आपके गांव में जितने भी लोग किसान योजना के तहत लिस्ट में शामिल है उनका नाम आ जाएगा। इनमें आप अपना नाम भी चेक कर सकते हैं।
स्टेटस चेक करने का ये है आसान तरीका
अगर आपका पैसा रुक गया है या फिर आपकी कोई किस्त नहीं आई है तो आप इसकी वजह भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपना बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फार्मर कॉर्नर पर आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
वहां पर एक नया विंडो खुलेगा और उसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर गेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना है।
इस पर क्लिक करने से मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेज दिया जाएगा। यह वन टाइम पासवर्ड इस अकाउंट पर भेजा जाएगा जो आपके आधार कार्ड से लिंक है।
इसके बाद आप अपना ओटीपी डालकर स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं याद है तो आप नो योर रजिस्ट्रेशन नंबर के विकल्प पर क्लिक करके अपना आधार या मोबाइल नंबर डालकर कैप्चा कोड डालकर आसानी से रजिस्ट्रेशन नंबर का सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications