PM Kisan 19th Installment: देशभर के किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. केंद्र सरकार की ओर से 2019 में शुरू की गई इस स्कीम का उद्देश्य किसानों के खातों में हर साल 6,000 रुपए जमा करके उन्हें आर्थिक मदद करना है. स्कीम के तहत आखिरी बार अक्टूबर में 18वीं किस्त जारी हुई थी, जिससे 11 करोड़ किसानों को कुल 3.45 लाख करोड़ रुपए का फायदा मिला था.
कब खाते में आई थी स्कीम की अगली किस्त?
मीडिया क कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि स्कीम की 19वीं किस्त अगले साल फरवरी में जारी की जा सकती है. हालांकि, इस पर सरकार की ओर से अभी तक ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं जरी किया गया है. इस योजना के तहत सालाना 6,000 रुपए 3 किस्तों में वितरित किए जाते हैं, इसलिए अगली किस्त जारी करने का संभावित समय फरवरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों से पहले 18वीं किस्त की घोषणा की थी.

योग्यत और ई-केवाईसी जरूरी
पीएम की अगल किस्त पाने के लिए पात्र किसानों को अपनी ई-केवाईसी प्रॉसेस पूरी करनी होगी. जिन लोगों ने अपना ई-केवाईसी अपडेट नहीं किया है, उन्हें फायदा नहीं मिलेगा. बता दें कि किसान तीन तरीकों से अपना ई-केवाईसी अपडेट कर सकते हैं: सबसे पहला, पीएम-किसान पोर्टल या मोबाइल ऐप पर ओटीपी-बेस्ड, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और राज्य सेवा केंद्रों (एसएसके) पर बायोमेट्रिक या फिर पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए फेस रिकॉग्निशन के जरिए किया जा सकता है.
लाभार्थी की स्थिति चेक करना
किसान आधिकारिक पीएम किसान वेबसाइट पर जाकर अपना लाभार्थी स्टेटस चेक कर सकते हैं. उन्हें लाभार्थी स्टेटस पेज पर जाकर अपना आधार नंबर या खाता नंबर दर्ज करके अपना स्टेटस और पेमेंट डीटेल देखना होगा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications