देशभर में कोरोना सकंट के कारण लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन में देश के गरीबों, मजदूरों और किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने राशन के साथ-साथ आर्थिक मदद की भी घोषणा की। सरकार ने राहत पकैज का ऐलान किया।
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना सकंट के कारण लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन में देश के गरीबों, मजदूरों और किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने राशन के साथ-साथ आर्थिक मदद की भी घोषणा की। सरकार ने राहत पकैज का ऐलान किया। बता दें कि देश के अन्नदाताओं को मुश्किल को कम करने के लिए पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 2,000 रुपए ट्रांसफर किए है। लेकिन अगर आपके खाते में पीएम किसान (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना) की 2000 रुपए की किस्त नहीं आई तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगली किस्त में पूरा पैसा आपके बैंक खाते में क्रेडिट हो जाएगा। लॉकडाउन में काम-धंधा ठप होने के कारण सरकार ने किस्त पहले रिलीज करने का ऐलान किया था। अब तक किसानों के खाते में 19,350.84 करोड़ रुपये की मदद भेजी जा चुकी है।
आधार नंबर या बैंक डिटेल चेक करें
पीएम किसान की वेबसाइट के मुताबिक अगर किसी वजह से खाते में पैसा नहीं आ रहा तो फिर किसान को अगली किस्त का इंतजार करना चाहिए। रकम तब भी न आए तो फिर उसे बैंक डिटेल चेक कर लेनी चाहिए। क्योंकि आधार नंबर या फिर और कोई गलती के कारण भी खाते में पैसा नहीं आएगा। इस योजना शुरू होने के बाद से अब तक किसानों को 5 किस्त का पैसा भेजा गया है। लेकिन ऐसे किसान भी हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी उन्हें एक भी किस्त नहीं मिली है। बता दें कि मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी। इस योजना के तहत हर एक किसान को साल में 6000 रुपये 3 समान किस्तों में मिलते हैं।
करीब 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को हुआ फायदा
हांलाकि योजना का ऐलान 1 दिसंबर 2018 हो हुआ था। इस योजना की रकम सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। किसानों को इस फाइनेंशियल ईयर की पहली किस्त अप्रैल में ही जारी कर दी गई है। क्योंकि देशभर में लॉकडाउन के कारण सभी तरह की कारोबारी गतिविधियां बंद हैं। पीएम-किसान योजना के 9 करोड़ से ज्यादा फायदा पाने वाले किसान परिवारों के बैंक खातों में सरकार ने अब तक 19,350 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।
इस हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन
अगर आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं आया है तो आप लेखपाल, कानूनगो और जिला कृषि अधिकारी को इसकी जानकारी दे सकते हैं। वहीं आप केंद्रीय कृषि मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर पीएम-किसान हेल्पलाइन 155261 पर या फिर टॉल फ्री नंबर 1800115526 नंबर फोन कर जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा आप कृषि मंत्रालय के 011-23381092 नंबर पर भी फोन कर खाते में पैसा न जमा होने की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इतना ही नहीं फोन पर जानकारी देने के अलावा आप लिस्ट में भी अपना नाम चेक कर सकते हैं। आप पीएम किसान सम्मान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर लाभार्थी सूची लिंक पर क्लिक कर अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज कर अपना नाम देख सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications