नई दिल्ली, फरवरी 11। अगर आप पीएम किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे है तो आपके लिए ये खबर है। पीएम किसान योजना के तहत अब किसानों को 11वीं किस्त का इंतजार है। अब तक किसानों के खाते में इस योजना की 10 किस्त पहुंच चुकी है। आपको याद दिला दें कि पीएम किसान योजना 2021 में केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया था। यानी अब 11वीं किस्त के लिए किसानों को कई नए नियम के साथ आवेदन करना होगा।

जल्दी करें नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को अगली किस्त यानी 11वीं किस्त का पैसा तभी मिलेगा जब आप ई-केवाईसी पूरा कर लेंगे। आपको बता दें कि बिना ई-केवाईसी के आपकी किस्त अटक सकती है। जल्दी ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त भी जारी कर दी जाएगी। पीएम किसान पोर्टल पर बताया गया है कि आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसानों को किसान कॉर्नर में ई-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करना होगा। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी सेंटर पर जाना होगा। बता दें कि आप ये काम घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से भी कर सकते हैं।
ई-केवाईसी कैसे पूरा करें
1. आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर में 'ईकेवाईसी' विकल्प पर क्लिक करें।
2. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें।
3. आप इसे घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से इसे पूरा कर सकते हैं।
4. इसके लिए सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।
5. दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे। सबसे ऊपर e-KYC लिखा मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
इसके अलावा, आप अपनी किस्त का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
कब आ रही 11वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त इस साल के चौथे महीने में आ सकती है। दरअसल, पिछली किस्त एक जनवरी, 2022 को जारी की गई थी, जिसके आधार पर मामले से जुड़े जानकार अनुमान लगा रहे हैं कि यह अप्रैल के पहले हफ्ते में लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई जा सकती है।
ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
1. इसके लिए सबसे पहले आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. अब इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखेगा।
3. किसान कॉर्नर सेक्शन के भीतर Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें।
4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करें।
5. इसके बाद आप 'Get Report' पर क्लिक करें।
6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
पैसा नहीं आने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011-23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
जान लें क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना
यह योजना सरकार की किसानों के लिए महत्वकांक्षी वित्तीय योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत किसान को साल भर में तीन किस्तों में कुल 6000 रूपये सीधे उनके खाते में दिए जाते हैं। यानी की हर में किस्त 2000 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ उन छोटे किसानों के दिया जाता है जो 2 हेक्टेयर जमीन के मालिक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications