नई दिल्ली। देश में किसानों को सीधे पैसा देने वाली सरकारी योजना प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) का पैसा करोड़ों किसानों को मिल चुका है। लेकिन अभी भी करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना का पैसा नहीं मिला है। अगर आपको भी अभी तक इस योजना का पैसा नहीं मिला है तो तुरंत ही सरकार से संपर्क करें। सरकार ने उन अधिकारियों के नाम और पते जारी कर दिए हैं। इसके अलावा सरकार ने पीएम किसान हेल्पलाइन फोन नबर और ई-मेल भी जारी किया है, जिन पर किसान संपर्क कर इस योजना का पैसा लेने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना के लिए 3 सरकारी अफसरों का नाम बेवसाइट पर डाला है। लोग इन अधिकारियों से संपर्क कर इस योजना से जुड़ने की शुरुआत कर सकते हैं।
कितना पैसा मिलता है किसानों को
प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिया जाता है। यह पैसा साल में तीन किस्तों में मिलता है। किसानों के बैंक खाते में यह पैसा सीधे भेजा जाता है। राज्य सरकारें इस योजना के लिए किसानों का नाम केन्द्र सरकार को भेजती हैं और फिर यह पैसा मिलना शुरू हो जाता है। लेकिन रजिस्ट्रेशन में आने वाली समस्याओं को देखते हुए सरकार ने पीएम किसान योजना की बेवसाइट पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है। ऐसे में किसान सीधे भी इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह है बेवसाइट का पता
http://www.pmkisan.gov.in/Contacts.aspx
इस बेवसाइट पर न सिर्फ किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, बल्कि अगर रजिस्ट्रेशन हो गया और पैसा नहीं मिल तो भी उसे चेक कर सकते हैं।
-आइये अब जानते हैं उन अधिकारियों के नाम जो इस योजना का पैसा दिलाने के लिए तैनात किए गए हैं।
पीएम किसान योजना के लिए ये है जिम्मेदार अधिकारी
अगर किसी किसान को पीएम किसान स्कीम से संबंधित दिक्कतें या शिकायतें हैं तो वह संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
-संजय अग्रवाल सचिव, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग, कृषि भवन नई दिल्ली 110001
-राजेश वर्मा, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव, कृषि भवन नई दिल्ली 110001
-विवेक अग्रवाल, संयुक्त सचिव और सीईओ-पीएम किसान, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग, कृषि भवन नई दिल्ली 110001
स्कीम में फंड ट्रांसफर संबंधी शिकायतों होने पर इन अधिकारियों से करें संपर्क
इन अधिकारियों के नाम हैं -
-बिंबधर प्रधान, अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार कृषि भवन, नई दिल्ली 110 001
इनका ई-मेल पता है pmkisan-funds@gov.in
-कृष्णा त्यागी, मुख्य नियंत्रक और लेखा सचिव कृषि, सहयोग और किसान कल्याण विभाग, कृषि भवन नई दिल्ली 110001
आईसीटी संबंधी शिकायतों के लिए यहां करें संपर्क
-डॉ रंजना नागपाल, उप महानिदेशक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र
इनका ई-मेल है pmkisan-ict@gov.in
जानिए पीएम किसान हेल्पलाइन फोन नंबर
पीएम किसान योजना को लेकर अगर कुछ शिकायत है या जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए फोन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। ये फोन नंबर हैं -
-011-23381092
-91-11-23382401
पीएम किसान योजना के बारे में ई-मेल पर भी ले सकते हैं जानकारी। ई-मेल का पता है -
PM-KISAN -Email pmkisan-ict@gov.in
PM-KISAN Website
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications