भारत के किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है। इस योजना के तहत सरकार देश के किसानों को हर साल तीन बराबर किस्त में 6,000 रुपये हस्तांतरित करती है।
नई दिल्ली: भारत के किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है। इस योजना के तहत सरकार देश के किसानों को हर साल तीन बराबर किस्त में 6,000 रुपये हस्तांतरित करती है। जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का लक्ष्य देश के आम किसानों की आय में वृद्धि करना है। हाल ही में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन लाखों किसान ऐसे हैं जिन्हें अबतक उनका पैसा नहीं मिला है। सरकार ने 25 दिसंबर 2020 को 9 करोड़ किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये की दिसंबर-मार्च की किस्त भेज दी थी।

लाखों किसानों का पेमेंट लटक गया
फिर भी 3 लाख 61 हजार से ज्यादा किसानों के खातों में यह रकम नहीं पहुंच पाई है। 1 लाख 61 हजार 236 किसानों का पेमेंट रिस्पांस पेंडिंग है तो वहीं 2 लाख 5 हजार 831 किसानों का पेमेंट फेल हो गया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाखों किसानों का पेमेंट लटक गया है। बता दें कि पेमेंट अटकने की बड़ी वजह किसी जानकारी का गलत दर्ज होना। वहीं अगर आपने भी आधार नंबर, खाता नंबर के अलावा कोई दूसरी जानकारी गलत दी है तो इसे आप ऑनलाइन पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर सही कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जानें की जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से इसे सुधार सकते है।
ऐसे करें सुधार आधार नंबर गलत है तो
- इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा
- वहां ऊपर की तरफ एक लिंक किसान कॉर्नर दिखेगा, इस लिंक को क्लिक करिए।
- आपके सामने आधार एडिट का एक लिंक दिखेगा, इसको भी क्लिक करिए।
- अब जो पेज खुलेगा, उस पर आप अपने आधार नंबर को चेक करिए गलत है तो सही करिए।
- अगर बैंक खाता गलत है तो उसे भी सही कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपने कृषि विभाग कार्यालय में या लेखपाल से संपर्क करना होगा। वहां पर जाकर आप इसकी हुई गलती में सुधार करवा सकते हैं।
इस वजह से लटकी है किस्त
अगर आपको दिसंबर-मार्च की 2000 रुपये की किस्त नहीं मिल पाई है तो हो सकता है आपके डाक्यूमेंट में कोई कमी रह गई हो, जैसे आपके आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में गलती हो। अगर ऐसा हुआ तो आपको आने वाली किस्तें भी नहीं मिल पाएंगी।
अब तक हुए कुछ बड़े बदलाव
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम से अब तक 11.50 करोड़ किसान जुड़ चुके हैं। इस योजना में अबतक कई बदलाव किए जा चुके हैं। चलिए आपको खबर के जरिए बताते है इस योजना में अब तक हुए कुछ बड़े बदलावों के बारे में।
खुद रजिस्ट्रेशन की सुविधा
किसान इस स्कीम के लिए अपने आपको रजिस्टर्ड कर सकते हैं उन्हें लेखपाल, कानूनगो और कृषि अधिकारी के चक्कर लागाने की जरूरत नहीं होगी। किसान घर बैठे रजिस्ट्रेशन खुद कर सकते हैं। किसान के पास अगर पास खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर है तो pmkisan.nic.in पर जाकर खुद अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
स्टेटस जानने की सुविधा
किसान अपना रजिस्ट्रेशन स्टेटस खुद चेक कर सकते हैं। जैसे आपके आवेदन की क्या स्थिति है, आपके बैंक अकाउंट में कितनी किस्त आ चुकी है वैगरह। अब पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार नंबर, मोबाइल या बैंक खाता नंबर दर्ज कर स्टेटस की जानकारी ले सकता है।
किसान क्रेडिट कार्ड और मानधन योजना का लाभ
पीएम किसान स्कीम से अब किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) को भी जोड़ दिया गया है। पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए केसीसी बनवाना आसान हो गया है। केसीसी पर 4 परसेंट पर 3 लाख रुपये तक किसानों को लोन मिलता है।
आधार कार्ड अनिवार्य
पीएम किसान स्कीम स्कीम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है, बिना आधार के आप इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते हैं।
पीएम किसान मोबाइल ऐप ऐसे करें डाउनलोड
पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना बहुत आसान है, बस आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
स्टेप 1 - अपने मोबाइल में प्ले स्टोर एप्लिकेशन पर जाएं।
स्टेप 2 - इसके बाद आपको पीएम-किसान मोबाइल ऐप टाइप करना है।
स्टेप 3 - पीएम-किसान मोबाइल ऐप स्क्रीन पर दिखाई देगा, बस इसे डाउनलोड करें।
वहीं अगर आपको यह ऐप प्ले स्टोर में नहीं मिलती है, तो आप इसे नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.project.pmkisan&hl=en_IN
आपको एप नया किसान पंजीकरण, लाभार्थी की स्थिति, आधार में संशोधन की सुविधा, स्वपंजीकृत किसानों की स्थिति, पीएम किसान हेल्पलाइन आदि की सुविधाएं मिलेंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications