PM Kisan 20th Kisht Date: देशभर के किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। हर किस्त में किसानों को 2000 रुपये मिलते हैं, जो सरकार डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजती है।

कब जारी होगी 20वीं किस्त?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब 20वीं किस्त जारी की जानी है। अब तक इस योजना की 19 किस्तें किसानों को मिल चुकी हैं। केंद्र सरकार हर चार महीने में किसानों के बैंक खाते में यह राशि भेजती है।
19वीं किस्त फरवरी 2025 में भेजी गई थी, जबकि उससे पहले 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में दी गई थी।
इस पैटर्न को देखते हुए संभावना है कि 20वीं किस्त जून के आखिर में जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
किन्हें मिलेगा योजना का फायदा
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक परिवार में केवल एक ही सदस्य को इसका फायदा दिया जाता है। अगर किसान और उसका बेटा दोनों खेती करते हैं, तो भी दोनों को एक साथ यह लाभ नहीं मिल सकता। इस योजना का फायदा उसी सदस्य को मिलेगा, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है यानी जमीन जिसके नाम है, वही व्यक्ति एलिजिबल माना जाएगा।
ऐसे चेक करें स्टेट्स
- पीएम किसान योजना की लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आप सबसे पहले https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- फिर वेबसाइट के होमपेज पर आपको 'Beneficiary List' का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी जानकारी भरें और अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको नीचे दी गई जानकारी भरनी होगी।
- इसमें आपको राज्य (State), जिला (District), उप-जिला / तहसील (Sub-District), ब्लॉक (Block)और ग्राम पंचायत (Village Panchayat) को भरें।
- सारी जानकारी भरने के बाद 'Get Report' बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके गांव की पूरी लाभार्थी की लिस्ट सामने सामने आ जाएगी। आप इसमें आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications