आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि भारत के किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है। इस योजना के तहत सरकार देश के किसानों को हर साल तीन बराबर किस्त में 6,000 रु
नई दिल्ली: आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि भारत के किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है। इस योजना के तहत सरकार देश के किसानों को हर साल तीन बराबर किस्त में 6,000 रुपये हस्तांतरित करती है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का लक्ष्य देश के आम किसानों की आय में वृद्धि करना है। वहीं कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि सरकारी या प्राइवेट नौकरी करने वाले, वकील या डॉक्टर जैसे प्रोफेशनल भी खेती-किसानी का काम करते हैं। तो अब सवाल ये उठता है कि क्या इन लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा कि नहीं। चलिए जानते हैं कि किन-किन लोगों को इसमें आर्थिक मदद दी जाएगी और कौन से लोग इसमें अप्लाई नहीं कर सकते है।
इन किसानों को नहीं मिलता लाभ
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक संस्थागत भूमि धारकों को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। संवैधानिक पद पर पूर्व या वर्तमान में आसीन लोग। वर्तमान या पूर्व मंत्री, वर्तमान या पूर्व सांसद, वर्तमान या पूर्व विधायक और विधान पार्षद, किसी नगर निगम के वर्तमान या पूर्व मेयर, जिला पंचायत के वर्तमान या पूर्व चेयरमैन। वहीं मल्टी टास्किंग या ग्रुप-4 या ग्रुप-डी कर्मचारियों को छोड़कर सभी कार्यरत या सेवामुक्त हो चुके केंद्र या राज्य सरकार या केंद्र या राज्य पीएसई के कर्मचारी। मल्टी टास्किंग या ग्रुप-4 या ग्रुप-डी को छोड़कर 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनर। पिछले आकलन वर्ष में इनकम टैक्स भरने वाले किसान।
इन्हें नहीं मिल सकता पीएम किसान का फायदा
डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, सीए और आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशनल अगर खेती करते हैं तो भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
अगर आपका खेत आपके पिता या दादा के नाम पर है तो भी आपको हर साल 6,000 रुपये की सीधी आर्थिक सहायता नहीं मिलेगी। पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जमीन आपके नाम पर होनी चाहिए। अगर आप किराए पर दूसरे की जमीन लेकर खेती करते हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जानबूझकर कोई गलत जानकारी दी है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
बेवसाइट के जरिये पीएम किसान में करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप खुद घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पीएम किसान मोबाइल ऐप ऐसे करें डाउनलोड
पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना बहुत आसान है, बस आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
स्टेप 1 - अपने मोबाइल में प्ले स्टोर एप्लिकेशन पर जाएं।
स्टेप 2 - इसके बाद आपको पीएम-किसान मोबाइल ऐप टाइप करना है।
स्टेप 3 - पीएम-किसान मोबाइल ऐप स्क्रीन पर दिखाई देगा, बस इसे डाउनलोड करें।
वहीं अगर आपको यह ऐप प्ले स्टोर में नहीं मिलती है, तो आप इसे नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.project.pmkisan&hl=en_IN
आपको एप नया किसान पंजीकरण, लाभार्थी की स्थिति, आधार में संशोधन की सुविधा, स्वपंजीकृत किसानों की स्थिति, पीएम किसान हेल्पलाइन आदि की सुविधाएं मिलेंगी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications