नई दिल्ली, मई 16। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गयी सबसे अहम योजनाओं में से एक है, जो किसानों को डायरेक्ट पैसा देने के लिए शुरू की गयी है। इस योजना के किसानों के बैंक खातों में सरकार हर साल 2000-2000 रु की तीन किस्तें भेजती है। इस योजना की 8वीं किस्त बीते शुक्रवार को, जो कि अप्रैल-जुलाई में भेजी जाती है, किसानों को दी गयी। पीएम किसान योजना की 8वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों को पीएम मोदी ने 14 मई को पैसा भेज दिया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 9.5 करोड़ किसानों के खातों में 8वीं किस्त भेजी गयी। ये पैसा डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर या डीबीटी के जरिए भेजा गया।
कुल कितना पैसा बंटा
सरकार की तरफ से 9.5 करोड़ किसानों को 20,667 करोड़ रुपये की राशि भेजी गयी है। मगर ऐसा हो सकता है कि आपको यह किस्त न मिली हो। यदि आपको अपने बैंक अकाउंट में पैसे मिलने का एसएमएस नहीं मिला तो चिंता न करें। आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर स्टेटस चेक करने पर कोई सटीक जानकारी न मिले तो आप हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं।
ये हैं जरूरी नंबर
यहां हम आपको पीएम किसान योजना से जुड़े कई जरूरी नंबर दे रहे हैं। आप पीएम किसान टोल फ्री नंबर - 18001155266, पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर - 155261,
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर - 011-23381092, 23382401, पीएम किसान नई हेल्पलाइन - 011-24300606, पीएम किसान की एक अन्य हेल्पलाइन - 0120-6025109 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही आप ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर मेल भी भेज सकते हैं।
कैसे चेक करें पीएम किसान किस्त
- सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं
- अब होमपेज पर 'फार्मर कॉर्नर सेक्शन' देखें
- 'बेनेफिशयरी ऑप्शन' चुनें। यहां लाभार्थी अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकता है। सूची में किसान का नाम और उसके बैंक खाते में भेजी गई राशि होगी।
- अब या तो अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें और फिर 'गेट डेटा' पर क्लिक करें
कैसे करें किस्त का स्टेटस चेक
- इसके लिए भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं
- अब मेनू बार में 'फार्मर कॉर्नर' पर क्लिक करें
- आपकी स्क्रीन पर तीन विकल्प दिखाई देंगे (ए) आधार संख्या, (बी) खाता संख्या, और (सी) मोबाइल नंबर। आप किसी भी विकल्प का उपयोग करके पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं
- इसके बाद 'गेट डेटा' विकल्प पर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर पीएम-किसान स्टेटस दिखने लगेगा और आपको सभी ट्रांजेक्शन की एक लिस्ट मिल जाएगी
ऐसे करें पीएम किसान योजना के लिए आवेदन
- आपको स्थानीय राजस्व अधिकारी (पटवारी) या एक नोडल ऑफिसर (राज्य सरकार द्वारा नियुक्त) से संपर्क करना होगा
- आप इस योजना में पंजीकरण कराने के लिए अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) पर भी जा सकते हैं
- कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को भी फीस के भुगतान पर योजना के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए अधिकृत किया गया है
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications