PMEGP Business Loan Scheme: जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम यानी प्राइम मिनिस्टर्स एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम के तहत आपको 20 से 50 लाख रु्पए का लोन बिजनेस करने के लिए मिल सकता है। हालांकि इसके लिए सरकार की कई शर्तें होती हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद आप आसानी से इस लोन को ले सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी लोन और इस प्रोग्राम के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि अगर आपको कोई बिजनेस करना हो और आपके पास पैसे नहीं हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठाकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि केंद्र सरकार की इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा कार्यान्वित किया जाता है। सरकार की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इस योजना को राज्य स्तर पर केवीआईसी निदेशालय, राज्य खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला उद्योग केंद्रों और कई बैंकों के माध्यम से चलाया जाता है।

इस योजना के तहत अगर आपका लोन पास हो जाता है, तो आप आसानी से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। गौलतलब है कि आप अगर यह लोन लेते हैं, तो आपको मार्जिन मनी के साथ 15 से लेकर 35 फीसदी तक की सब्सीडी मिलती है।
पीएमईजीपी योजना शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और बिजनेस देना है। इस योजना के तहत अगर कोई अपना रोजगार शुरू करना चाहता है, तो उसे 10 से लेकर 25 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। सरकार द्वारा लाई गई इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को लोन देने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि लोग आसानी से अपना बिजनेस शुरू कर सकें और बढ़ रही बेरोजगारी को भी दूर कर सकें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत आप नए बिजनेस के लिए लोन ले सकते हैं। पुराने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए इस लोन को मान्यता नहीं दी जाती है।
अगर आपने कोई भी सरकारी स्किल डेवलेपमेंट कोर्स या दूसरा प्रसिक्षण लिया हो तो आपको इस लोन के लिए प्रॉयॉरटी दी जाएगी। वैसे ये लोन सभी को मिल सकता है, लेकिन अगर आपने किसी सरकारी संस्थान से खास प्रसिक्षण लिया है, तो आपको लोन लेने मे काफी ज्यादा आसानी रहेगी।
अगर आप किसी दूसरी सब्सीडी योजना का फायदा उठा रहे हैं, तो आपको इस प्राइम मिनिस्टर्स एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम के तहत लोन नहीं मिल पाएगा।
सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत 18 साल से ऊपर के व्यक्ति को लोन मिल सकता है। इसके लिए व्यक्ति का कम से कम कक्षा 8 पास होना जरूरी है। इस योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 10 लाख तक का लोन और सर्विस और बिजनेस सेक्टर में 5 लाख तक का लोन मिलता है।
कौन कौन से डाक्यूमेंट्स हैं जरूरी
आपको बताते चलें कि इस योजना के तहत आप बड़ी आसानी से लोन ले सकते हैं, लेकिन आपके पास सभी डॉक्यूमेंट सोना भी जरूरी है। इसके आवेदने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज की फोटो देनी होती है।
कैसे करें अप्लाई
इस योजना के तहत आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं।
आप चाहते हैं तो इस वेबसाइट वेबसाइट (https://www.kviconline.gov.in/pmegpeportal/pmegphome/index.jsp) के जरिए अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। उसके बाद आप इस एप्लीकेशन का प्रिंटआउट निकाल कर प्रोजेक्ट की पूरी विस्तृत जानकारी और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ कैसे ऑफिस में जमा करके लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ऑनलाइन एप्लीकेशन का तरीका
आप चाहें तो पहले सरकारी वेबसाइट पर जाकर पीएमईजीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इसके बाद आपको Apply Online Form Second Loan पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको लोन स्कीम अप्लाई पर क्लिक करना होगा और आपका फॉर्म खुल जाएगा।
इसके सभी जानकारियों को भरकर आपको सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। इसके बाद फाइनल सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications