अगर आपका खाता पीएनबी में है तो यह खबर जरुर पढ़ें। बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एटीएम कार्ड को लेकर बड़ा फैसला किया है।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता पीएनबी में है तो यह खबर जरुर पढ़ें। बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एटीएम कार्ड को लेकर बड़ा फैसला किया है। कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) के साथ विलय 1 अप्रैल 2020 से लागू हो गया है। जिसके बाद पीएनबी देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन गया है। ATM : बिना कार्ड के ऐसे निकालें पैसे, ये बैंक देते हैं सुविधा ये भी पढ़ें

पीएनबी के मर्जर के बाद ग्राहकों के खाते में कई तरह के बदलाव हुए हैं। विलय के बाद पीएनबी के ग्राहकों के सामने अपने अकाउंट, एटीएम कार्ड, बैंक के एटीएम को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए। हालांकि अकाउंट और एटीएम कार्ड को लेकर बैंक पहले ही अपने ग्राहकों को जानकारी दे चुका है। लेकिन आज बैंक ने ट्वीट कर अपने एटीएम नेटवर्क के बारे में भी जानकारी दी है।
बैंक ने ट्वीट कर ग्राहकों को दी जानकारी
बैंक ने ट्वीट कर ग्राहकों को बताया कि किसी भी ग्राहक के एटीएम बंद नहीं होंगे। सभी ग्राहक अपने पुराने एटीएम कार्ड का इस्तेमाल उसी तरह कर सकेंगे जैसा कि पहले करते थे। इसके साथ ही बताया कि ग्राहक को अपना मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी अपडेट या रजिस्टर करना हो तो वह भी बैंक की किसी भी शाखा में जाकर करा सकते हैं। बत दें कि इससे पहले बैंक चेकबुक और पासबुक को लेकर भी जानकारी दे चुका है। बैंक ने बताया था कि ग्राहक अपनी मौजूदा चेक बुक और पासबुक का उपयोग करे। किसी भी प्रकार के बदलाव होने पर,आपको पहले से सूचित किया जाएगा। तब तक हमारी सेवाओं का आनंद लें। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक https://tinyurl.com/tkakqsp कर सकते हैं।
बैंक की साइट पर करें संपर्क
इसके अलावा बैंक ने कहा कि अगर ग्राहकों को किसी भी सुविधा के बारे में जानकारी लेनी है तो आप https://www.pnbindia.in/ पर विजिट कर सकते हैं। बैंक की ऑफिशियल साइट पर आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा सिर्फ बैंक का ऑथराइज्ड ऐप का ही इस्तेमाल करें। वहीं, किसी और तरह की जानकारी के लिए आप कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर- 1800 180 2222 पर ही संपर्क करें।
बता दें कि वित्त मंत्रालय ने हाल ही में 10 सरकारी बैंकों के विलय को मंजूरी दी है। इसी के तहत पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) का विलय होना है।
बैंक के देश में कुल 18,000 एटीएम
जानकारी दें कि फिलहाल पीएनबी मर्जर के बाद इस समय देश में कुल 18,000 एटीएम, 11000 शाखाएं हो गई हैं, जिनका करोबार 18 लाख करोड़ रुपए का होगा। इसके अलावा बैंक ने बताया है कि कोरोना वायरस के चलते इस समय देश में ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ गए हैं तो आप इस तरह के धोखेबाजों से सावधान रहें। पीएनबी ने कहा कि ग्राहक किसी को फोन कॉल/ई-मेल/एसएमएस/ वेब लिंक पर अपनी पर्सनल डिटेल्स न दें। इंटरनेट सर्च इंजन पर दिए गए नंबर पर विश्वास न करें। अनऑथोराइज्ड मोबाइल ऐप अपने फोन में इंस्टॉल न करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications