नई दिल्ली, अगस्त 5। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। इस बैंक के ग्राहकों की संख्या करोड़ों में है। पीएनबी सहित लगभग बैंक अपने डेबिट कार्ड पर ग्राहकों को कई तरह के बेनेफिट देते हैं। मगर होता यह है कि अकसर बैंक ग्राहक इन फायदों के बारे में नहीं जानते। आज हम आपको यहां पीएनबी के डेबिट कार्ड पर मिलने वाले एक ऐसे ही बेनेफिट की जानकारी देंगे। ये कोई छोटा-मोटा बेनेफिट नहीं है, बल्कि आपको पूरे 2 लाख रु का फायदा हो सकता है। आगे जानिए पीएनबी के डेबिट कार्ड पर मिलने वाले इस खास बेनेफिट के बारे में।
रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड
पीएनबी अपने ग्राहकों को जो बेनेफिट देता है वो रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर मिलता है। इस कार्ड पर खाताधारकों को 2 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस और परमानेंट डिसेबिलिटी (विकलांगता) कवर मिलता है। इस कवर से आप अपने आप को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। क्योंकि ये पैसा जरूरत के समय काफी काम आएगा।
कहां से ज्यादा जानकारी
रुपे डेबिट कार्ड बाकी बैंकों की तरह पीएनबी भी अपने ग्राहकों को जारी करता है। इस कार्ड से जुड़ी बाकी पूरी जानकारी आप दिए गए लिंक (https://www.rupay.co.in/our-cards/rupay-debit/rupay-platinum) पर जाकर ले सकते हैं। आपको अपने रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर दुनिया भर में 700+ से अधिक एयरपोर्ट लाउंज और भारत में 20 से अधिक लाउंज का एक्सेस मिलेगा।
ये हैं बाकी फायदा
इस कार्ड पर आपको प्रत्येक शुक्रवार को अमेजन और फूड प्लेटफॉर्म स्विगि पर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। ये एक खास बेनेफिट है, जो आपको अमेजन पे और मनचाहे खाने पर बेनेफिट दिला सकता है। अमेजन पे बेनेफिट की बात करें तो अमेज़न वेबसाइट पर जाएँ या ऐप खोलें। फिर अमेज़न पे पर जाएँ। ऐड मनी पर क्लिक करें और लोड वैल्यू दर्ज करें। पेमेंट मेथड के रूप में रुपे कार्ड का चयन करें। रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड का उपयोग करके भुगतान करें। आपको हर महीने 20 फीसदी या अधिकतम 100 रु तक का डिस्काउंट मिलेगा।
स्विगि पर कैसे मिलेगा बेनेफिट
स्विगी वेबसाइट पर जाएं या ऐप खोलें, कार्ट में आइटम जोड़ें, चेक आउट करने के लिए आगे बढ़ें। और फिर अप्लाई कूपन चुनें और डिस्काउंट कोड रुपे100 दर्ज करें। फिर रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड का उपयोग करके अपने ऑर्डर के लिए भुगतान करें। इसमें आपको महीने में अधिकतम 100 रु या 20 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।
पीएनबी के नये बेनेफिट
पीएनबी अपने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा लेकर आया है। बैंक अपने ग्राहकों को 'एड ऑन कार्ड' और 'एड ऑन अकाउंट' नाम से दो सुविधाएं ऑफर कर रहा है। एडऑन कार्ड सुविधा के तहत आप एक बैंक खाते में तीन डेबिट कार्ड ले सकते हैं। वहीं इसके उलट एड ऑन अकाउंट की सुविधा के तहत तीन खातों को एक डेबिट कार्ड से लिंक कराया जा सकता है। पीएनबी के मुताबिक ग्राहक मौजूदा डेबिट कार्ड के अलावा परिवार के सदस्यों के लिए दो ऐड-ऑन कार्ड ले सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा केवल पति-पत्नी, माता-पिता या बच्चों को ही प्रदान की जाएगी। इन 3 कार्डों की मदद से आप मैन खाते से पैसे निकाल सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications