देश की दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। पीएनबी ने बड़ा फैसला लेते हुए लोन की दरों के साथ-साथ बचत खाते पर ब्याज दरों को भी घटा दिया।
नई दिल्ली: देश की दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। पीएनबी ने बड़ा फैसला लेते हुए लोन की दरों के साथ-साथ बचत खाते पर ब्याज दरों को भी घटा दिया। पंजाब नेशनल बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स (एमसीएलआर) आधारित लेंडिंग रेट को सभी अवधि के लिए पांच से 15 आधार अंक कम किया है। इस बैंक ने चेकबुक और पासबुक को लेकर किया बड़ा ऐलान, आप भी जान लें

बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) के एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड प्रोडक्ट में 40 आधार अंकों की कटौती करते हुए 7.05 फीसदी से घटाकर 6.65 फीसदी करने की घोषणा की है। बैंक ने आरबीआई की पॉलिसी दर में कटौती का पूरा लाभ उठाने का फैसला किया है। इससे होम लोन, कार लोन या फिर पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों पर लोन के ब्याज का बोझ कम होगा।
एसबीआई ने भी की थी कटौती
आपको जानकारी दें कि बैंक की ओर से जारी विज्ञप्ति की मुताबिक, बैंक ने केंद्रीय बैंक के निर्देशों का पालन करते हुए ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक के इस कदम से लोन लेने वाले सभी वर्ग के लोगों को फायदा होगा। पीएनबी से पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने भी अपनी ब्याज दरें घटना का फैसला किया था। अगर आपके खाते में एक लाख रुपये जमा हैं, तो 2.75 फीसदी की ब्याज दर से ग्राहक को अब साल भर में 2,750 रुपये ब्याज मिलेगा। बता दें कि देश की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आरबीआई ने रेपो रेट में भी हाल ही में कमी की है।
एफडी, बचत खाते पर कम मिलेगा ब्याज
बैंक की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, पीएनबी द्वारा सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की कटौती की है। 1 जुलाई से बैंक के बचत खाते पर अधिकतम 3.25 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा। बैंक ने निर्णय लिया है कि बचत खाते में 50 लाख रुपए तक बैलेंस होने पर सालाना 3 प्रतिशत वहीं 50 लाख से ज्यादा की राशि जमा होने पर 3.25 फीसदी सालाना ब्याज दर दी जाएगी। बैंक ने अपने टर्म डिपॉजिट के लिए भी ब्याज दरों में एक बार फिर कटौती कर दी है। यह कटौती सोमवार से प्रभावी हो गई है। कटौती के बाद अब पीएनबी में विभिन्न मैच्योरिटी पीरियड वाले टर्म डिपॉजिट पर सालाना ब्याज दरें इस तरह हैं।
इन बैंकों ने भी किया कटौती
हाल ही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी शनिवार को एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) में 40 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद ईबीएलआर 6.80 प्रतिशत हो गया। बैंक ने यह कटौती आरबीआई द्वारा हाल ही में रेपो रेट में किए गए बदलाव के मद्देनजर की है। बैंक ऑफ इंडिया ने अपने एमसीएलआर को 1 जून से 0.25 प्रतिशत घटाने का ऐलान किया है। बैंक के मुताबिक, इस कटौती से एक साल के कर्ज पर सालाना ब्याज दर घटकर 7.70 प्रतिशत रह जाएगी। अभी यह 7.95 प्रतिशत है। इसी तरह छह महीने के कर्ज की ब्याज दर 7.60 प्रतिशत और मंथली लोन की ब्याज दर 7.50 प्रतिशत होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications