नई दिल्ली, जुलाई 11। अकसर माता-पिता बच्चों के फ्यूचर को लेकर टेंशन में रहते हैं। बच्चों की शिक्षा और फिर उनकी शादी तक की टेंशन माता-पिता को काफी परेशान करती है। मगर बता दें कि ऐसे कई तरीके हैं, जिनके जरिए आप बच्चों के फ्यूचर के लिए पैसा जमा कर सकते हैं। ऐसी ही एक नयी फैसिलिटी देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शुरू की है। पीएनबी ने बच्चों के लिए जूनियर सेविंग फंड अकाउंट की शुरुआत की है। बच्चों को शुरुआत से ही बचत करने की आदत डालने के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है।
कौन खोल सकता है खाता
पहले जान लीजिए कि इस खाते के जरिए पीएनबी का मकसद बच्चों को आकर्षक सेविंग फंड अकाउंट ऑफर करना है। किसी भी उम्र के नाबालिग द्वारा अपने प्राकृतिक या कानूनी रूप से नियुक्त अभिभावक के माध्यम से ये खाता खोला जा सकता है। 10 वर्ष से अधिक आयु के अवयस्क (आयु का प्रमाण प्राप्त करने पर) यदि चाहें तो खुद ही बचत बैंक खाता खोल सकते हैं।
कैसे खुलेगा खाता
पीएनबी का यह खास खाता केवाईसी दिशानिर्देशों के अनुपालन के बाद ही खोला जाएगा। इनमें खाता खोलने के फॉर्म भरने के साथ ही आपको बाकी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें फोटोग्राफ, आईडी प्रूफ और एडरेस प्रूफ आदि शामिल हैं। बता दें कि इस खाते में न्यूनतम तिमाही औसत बैलेंस (क्यूएबी) की लिमिट जीरो है। यानी ये एक जीरो बैलेंस खाता है। साथ ही आप जीरो बैलेंस के जरिए ही यह खाता खोल सकते हैं।
जानिए बाकी क्या होंगी फैसिलिटी
हर साल 50 फ्री चेक और डेली बिना चार्ज के 10000 रु तक की एनईएफटी की सुविधा मिलेगी। यदि आप बैंक से स्कूल या कॉलेज फीस के लिए डिमांड ड्राफ्ट बनवाना चाहें तो इसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। बच्चे को को रुपे डेबिट कार्ड और कैश जमा करने या निकालने की फ्री सुविधा मिलेगी। रुपे कार्ड से रोजाना 5000 रु तक निकाले जा सकेंगे।
जानिए जरूरी नियम
एक बार जब नाबालिग खाते को सामान्य सेविंग फंड खाते में बदल दिया जाएगा तो मौजूदा बैंक दिशानिर्देशों के अनुसार ही पीएनबी इस खाते के तहत मिलने वाले मुफ्त फायदे खत्म कर देगा। फिर खाते में सामान्य बचत फंड खाते में लागू शुल्क वसूले जाएंगे।
ये सुविधाएं नहीं मिलेंगी
ध्यान रहे कि पीएनबी जूनियर सेविंग फंड अकाउंट में ओवरड्राफ्ट की सुविधा नहीं है। साथ ही नॉमिनेशन की फैसिलिटी भी नहीं दी जाती। अगर खाते से जुड़ी ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो इस लिंक (https://www.pnbindia.in/pnb-junior-sf-account.html) पर जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications