देश भर में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच आमतौर पर लोग अपने घरों से बाहर निकालना कम ही पसंद कर रहे हैं। इस दौरान बैंक जाकर अकाउंट संबंधी जानकारी लेना बहुत मुश्किल भरा काम हो गया है।
नई दिल्ली: देश भर में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच आमतौर पर लोग अपने घरों से बाहर निकालना कम ही पसंद कर रहे हैं। इस दौरान बैंक जाकर अकाउंट संबंधी जानकारी लेना बहुत मुश्किल भरा काम हो गया है। लेकिन अगर आपका अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में है, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपने कस्टमर्स को मिस्ड कॉल सर्विस भी उपलब्ध कराता है। इससे आप महज मिस्ड कॉल देकर भी अपने पीएनबी बैंक अकाउंट में मौजूदा बैलेंस की जानकारी इंस्टैंट ले सकते हैं। इसके लिए कस्टमर को बैंक में खुद को रजिस्टर करना होता है। यहां ध्यान रखें कि जो मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट के रिकॉर्ड में शामिल है, उसी नंबर से यह सुविधा ले सकते हैं। बहनों को दें PNB Suvidha card, खरीदारी पर मिलेंगे कई खास फायदे ये भी पढ़ें

मिस्ड कॉल सर्विस के फायदे
- पीएनबी मिस्ड कॉल सर्विस के लिए कस्टमर्स को कोई चार्ज नहीं देना होता है।
- आप लास्ट क्लियर बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं। अकाउंट बैलेंस जानने का यह एक सुविधाजनक, सुरक्षित तरीका है।
- अगर आपके बैंक अकाउंट में आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है तो इस सुविधा का फायदा लेने के लिए आप अपने नजदीकी पीएनबी ब्रांच में विजिट कर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करा सकते हैं।
- वहीं अगर आपका पीएनबी में दो बैंक अकाउंट है और दोनों में एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर है तो कोई बात नहीं। आप एक ही नंबर पर दोनों अकाउंट के लिए बैलेंस की जानकारी एसएमएस के जरिये पा सकते हैं।
इस मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल के जरिए हासिल करें बैलेंस
पीएनबी मिस्ड कॉल सर्विस फिलहाल सेविंग अकाउंट और करेंट अकाउंट के लिए उपलब्ध है। इसमें बैलेंस जानने की संख्या की कोई लिमिट नहीं है, लेकिन एक ही मोबाइल नंबर से दो बार बैलेंस जानने के बीच 45 मिनट का गैप होना चाहिए। पंजाब नेशनल बैंक की इस मिस्ड कॉल सर्विस के लिए आपको 1800 180 2223 और 0120-2303090 नंबर में से किसी पर भी बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देना होता है। बता दें कि कुछ ही समय में एसएमएस के जरिए आपको अकाउंट बैलेंस की जानकारी आपके फोन पर मिल जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications