नई दिल्ली, अगस्त 1। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। पीएनबी अपने ग्राहकों के लिए एक नयी सुविधा लेकर आया है। देश के सभी बैंक अपने ग्राहकों को एक खाते पर एक ही एटीएम डेबिट कार्ड देते हैं। आपका डेबिट कार्ड एक ही बैंक खाते से लिंक होता है। लेकिन अब पीएनबी एक डेबिट कार्ड को तीन बैंक खातों से लिंक करने और तीनों खातों के पैसे निकालने की सुविधा लेकर आया है। अब पीएनबी ग्राहक एक कार्ड से बैंक के तीन अलग-अलग खातों के पैसे निकाल सकेंगे।
क्या है पीएनबी की नयी फैसिलिटी
पीएनबी अपने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा लेकर आया है। बैंक अपने ग्राहकों को 'एड ऑन कार्ड' और 'एड ऑन अकाउंट' नाम से दो सुविधाएं ऑफर कर रहा है। एडऑन कार्ड सुविधा के तहत आप एक बैंक खाते में तीन डेबिट कार्ड ले सकते हैं। वहीं इसके उलट एड ऑन अकाउंट की सुविधा के तहत तीन खातों को एक डेबिट कार्ड से लिंक कराया जा सकता है। इसका मतलब है कि अब एक कार्ड के कई फायदे हो सकते हैं।
एड ऑन कार्ड्स
पीएनबी के मुताबिक ग्राहक मौजूदा डेबिट कार्ड के अलावा परिवार के सदस्यों के लिए दो ऐड-ऑन कार्ड ले सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा केवल पति-पत्नी, माता-पिता या बच्चों को ही प्रदान की जाएगी। इन 3 कार्डों की मदद से आप मैन खाते से पैसे निकाल सकते हैं। यानी खाता एक होगा मगर उसके लिए कार्ड मिल सकते हैं तीन। और आप तीनों कार्ड्स की मदद से खाते से पैसे निकाल सकते हैं।
एड ऑन अकाउंट
'एड-ऑन अकाउंट' सुविधा के तहत, कार्ड जारी करते समय एक कार्ड से तीन बैंक खातों को लिंक कराया जा सकता है। इनमें से एक मेन अकाउंट और दो अन्य अकाउंट होंगे। इन तीनों में से किसी भी खाते से एक ही डेबिट कार्ड के जरिए लेन-देन किया जा सकता है। यानी कार्ड होगा एक और खाते हो सकते हैं तीन। फिर आप एक ही कार्ड की मदद से किसी भी बैंक खाते से पैसे निकाल सकेंगे।
सीमित होगी सुविधा
कई बैंक खातों को एक डेबिट कार्ड से जोड़ने की सुविधा का फायदा सीमित है। क्योंकि ये सुविधा केवल पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर ही उपलब्ध होगी। कार्ड का उपयोग अन्य एटीएम में केवल मुख्य बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए किया जा सकेगा। साथ ही बैंक खाते पीएनबी की किसी भी शाखा से संबंधित हो सकते हैं, लेकिन तीनों खाते एक ही व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड होने चाहिए।
पीएनबी पहुंचाता घर पर कैश
अपने घर पर कैश हासिल करने के लिए आपको सबसे पहले टोल-फ्री नंबर 1800-10-37-188 या 1800-12-13-721 पर या www.psbdsb.in पर लॉग इन करके रजिस्ट्रेशन होना होगा। एक बार जब आप रजिस्टर्ड हो जाते हैं, तो आप कैश विदड्रॉल सहित कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। आपको पिकअप/ड्रॉप के लिए एक एडरेस दर्ज करना होगा। ब्रांच का चयन करें और कैश डिलिवरी के लिए टाइम स्लॉट का चयन करें। इसके बाद आपको स्क्रीन पर सर्विस चार्ज दिखाई देगा। यदि आप 'ओके' करते हैं, तो मैसेज आपके मोबाइल पर डिलीवर हो जाएगा। इस मैसेज में आपके घर आने वाले बैंक कर्मचारी का नाम, नंबर आदि दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications