पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्टमेंट करना हर तरफ से समझदारी है।
नई दिल्ली, अप्रैल 15। पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्टमेंट करना हर तरफ से समझदारी है। कई लोगों को इस बात की उलझन रहती है कि कहा इन्वेस्ट करें, जहां पैसा सेफ होने के साथ ही रिटर्न भी अच्छा मिले। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोस्ट ऑफिस कि एक ऐसी ही स्कीम है जहां आपका पैसा सुरक्षित भी रहेगा साथ ही मैच्योरिटी पर मिलेगा डबल रिटर्न मिलता है। ये है पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना है। Post Office : मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी, वरना लगेगा फाइन

एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी
अगर आपका भी पोस्ट ऑफिस में खाता है तो ये खबर जरुर पढ़ें। डाक जीवन बीमा, ग्रामीण जीवन बीमा के प्रीमियम की गणना करनी हो या फिर पोस्ट ऑफिस में निवेश का रिटर्न जानना हो या फिर जीवन प्रमाण पत्र और नजदीकी पोस्ट ऑफिस के बारे में पता लगाना होगा। इन सब की जानकारी पाना अब बेहद आसान हो गई है। सभी जानकारी को आप सिर्फ मोबाइल पर एक क्लिक से ही कर सकते हैं।
स्मार्ट ऐप पर मिलती हैं ढेरों सुविधाएं
बता दें कि डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट का एक मोबाइल ऐप है जिसका नाम पोस्टइंफो है। इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जब आप इसे डाउनलोड करेंगे तो आपको 8 तरह के विकल्प दिखेंगे। जिसमें पोस्ट ऑफिस सर्च, सर्विस रिक्वेस्ट, पोस्टेज कैलकुलेटर, इंश्योरेंस पोर्टल, इंटरेस्ट कैलकुलेटर वगैरह दिखेगा। आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी विकल्प चुनकर सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं।
ऑर्डर ट्रैक करने की सुविधा
इसके अलावा मेल बुकिंग-डिलिवरी, जीवन प्रमाण पत्र जैसी सेवाए भी दी जा रही है। अगर आपने कुछ ऑर्डर किया है तो इसे भी ट्रैक किया जा सकता है। आप अपने नजदीक के पोस्ट ऑफिस को सर्च कर सकते है। इसके अलावा किसी कंप्लेन भी ट्रैक किया जा सकता है। इसमें बीमा पोर्टल और ब्याज कैलकुलेटर ऐसे विकल्प हैं जिसका आपको बहुत फायदा होगा।
जानिए क्या-क्या है बीमा पोर्टल में
बीमा पोर्टल ऑप्शन पर क्लिक करके आप पोस्ट ऑफिस से पॉलिसी खरीद सकते हैं। पॉलिसी का प्रीमियम भी आप तभी कैलकुलेट कर सकते हैं। प्रीमियम कैलकुलेटर में पीएलआई आरपीएलआई दो अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं। आम जनता को आरपीएलआई (ग्रामीण डाक जीवन बीमा) विकल्प का चयन करना है जबकि पीएलआई स्कीम सरकारी कर्मचारियों के लिए होती है। इसके अलावा इसकी योग्यता को लेकर भी जानकारी दी गई है। जिसमें अलग-अलग सेक्टर और सेक्शन में काम करने वाले केंद्र और राज्य के कर्मचारी मुख्य रूप से शामिल होते हैं। यहां आप पॉलिसी खुद भी खरीद सकते हैं, या फिर किसी एजेंट के लिए भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
ब्याज कैलकुलेटर के बारे में जानें यहां
रहा सवाल ब्याज कैलकुलेटर का तो इसमें आपको निवेश पर रिटर्न की पूरी जानकारी दी जाती है। इसमें चालू ब्याज दर क्या है, जमा करने की अवधि क्या है की भी जानकारी दी गई होती है। इस विकल्प में सुकन्या समृद्धि योजना, रेकरिंग डिपॉजिट, टाइम डिपॉजिट, मंथली इनकम स्कीम, सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र, सेविंग अकाउंट पर ब्याज का पूरा हिसाब मिल जाता है। ऐसे में अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में निवेश करना चाहते हैं तो पहले इस ऐप को डाउनलोड कर लें। इसके अलावा ये भी पता कर लें कि आपके निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications