पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। भारत की डाक सेवा दुनिया भर में सबसे बड़ी डाक सेवा है।
नई दिल्ली: पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। भारत की डाक सेवा दुनिया भर में सबसे बड़ी डाक सेवा है। भारत में करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। इसके बावजूद कई इलाके ऐसे हैं, जहां डाकघर खोलने की जरूरत है। इसी कमी को दूर करने के लिए पोस्टल विभाग पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी खोलने का मौका देता है। अगर आप अपना काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेकर अपने इस अधूरी इच्छा को पूरी कर सकते हैं। बदल जाएगा Post Office का ये नियम, जान लें वरना होगा भारी नुकसान

पोस्ट ऑफिस के जरिए करें मोटी कमाई
जी हां अगर आप भी कोई बिजनेस करने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपके पास पोस्ट ऑफिस खोलने का शानदार मौका है। आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेकर शानदार कमाई कर सकते है। पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 5,000 रुपए खर्च करने होंगे। 5,000 रुपए खर्च करके आप पोस्ट ऑफिस के जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं।
8वीं पास भी कर सकते हैं अच्छी कमाई
अगर आप 18 साल के हैं और सिर्फ 8वीं क्लास पास हैं तो पोस्ट ऑफिस एक सुनहरा मौका दे रहा है। किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं पास वयस्क फ्रैंचाइजी ले सकता है। पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी कोई भारतीय नागरिक ले सकता है। इसके जरिए आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। फ्रैंचाइजी लेने के बाद आपको डाकघर में मिलने वाले तमाम छोटी-बड़ी सुविधाएं मुहैया करवानी होंगी।
दो तरह की होती हैं फ्रेंचाइजी
पोस्ट ऑफिस इस समय दो तरही की फ्रेंचाइजी देता है। पहली आउटलेट फ्रेंचाइजी है और दूसरी पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी है। आप इन दोनों में से कोई भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। बता दें कि देशभर में कई ऐसी जगह हैं, जहां पोस्ट ऑफिस खोलने की जरूरत तो है, लेकिन वहां पोस्ट ऑफिस खोला नहीं जा सकता तो वहां लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए फ्रेंचाइज आउटलेट खोला जाता ह। इसके अलावा ऐसे एजेंट्स जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टल स्टैम्प्स और स्टेशनरी घर-घर पहुंचाते हैं। इसको पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी के नाम से जाना जाता है।
फ्रेंचाइजी लेने के लिए ये है शर्तें
फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति की आयु 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
कोई भी भरतीय व्यक्ति पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है।
इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं पास का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।
ऐसे करें आवेदन
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए आपको आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए आप (https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf) इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। यहां से आप फॉर्म डाउनलोड करके फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें जिन भी लोगों को चुना जाएगा उनको पोस्ट डिपार्टमेंट के साथ एक MoU साइन करना होता है। इसके बाद ही वह ग्राहकों को सुविधाएं दे सकेंगे।
पोस्ट ऑफिस में मिलेते है ये फायदे
वहीं दूसरी ओर पैसे के निवेश के लिए एफडी है जो निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस योजना में निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न प्राप्त होता है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की पहुंच सबसे ज्यादा है और यही वजह है कि पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट और पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस (मासिक आय योजना) केंद्र सरकार द्वारा समर्थित सुरक्षित निवेश है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस किसी व्यक्ति द्वारा या समान निवेश वाले 2 से 3 लोगों द्वारा खोला जा सकता है और यह 5 वर्षों के कार्यकाल के साथ आता है। सिंगल अकाउंट रखने वाले निवेशक 4.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं, जबकि एक संयुक्त खाते के साथ निवेश राशि 9 लाख रुपये तक जा सकती है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस मौजूदा समय में निवेश पर 6.6 फीसद का ब्याज देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications