निवेश करने की सोच रहे हैं ये खबर आपके बहुत काम आ सकती है। पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। भारत की डाक सेवा दुनिया भर में सबसे बड़ी डाक सेवा है।
नई दिल्ली: निवेश करने की सोच रहे हैं ये खबर आपके बहुत काम आ सकती है। पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। भारत की डाक सेवा दुनिया भर में सबसे बड़ी डाक सेवा है। देश के सभी डाकघरों और बड़े बैंकों में मौजूद है। इस स्कीम में निवेश करके आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

ऐसे में अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपको अपने पैसों की बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत है। पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम हैं जिसमें अगर आप निवेश करते हैं तो आप कुछ ही सालों में करोड़पति बन सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ कास स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप बंपर फायदा कमा सकते हैं। इसमें 5 साल से 15 साल तक की योजनाएं हैं।
4 स्कीम में लगाएं पैसा, रकम होगी दुगनी
अगर आप भी अपनी कमाई के जरिए करोड़पति बनना चाहते है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। बता दें कि पोस्ट ऑफिस की करोड़पति बनाने वाली 4 स्कीम्स है इस लिस्ट में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) और टाइम डिपॉजिट (टीडी) स्कीम है. इन स्कीम के जरिए निवेशक कुछ ही सालों में बड़ा फंड बनाकर तैयार कर सकते हैं।
जानिए किस स्कीम पर मिल रहा कितना ब्याज- पब्लिक प्रोविडेंट फंड : 7.1 फीसदी
- सेविंग डिपॉजिट : 4 फीसदी
- 1 इयर टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 2 इयर टाइम डिपॉजिट: 5.5 फीसदी
- 3 इयर टाइम डिपॉजिट: 5.5 फीसदी
- 5 इयर टाइम डिपॉजिट : 6.7 फीसदी
- 5 इयर रिकरिंग डिपॉजिट : 5.8 फीसदी
- 5 इयर एससीएसएस : 7.4 फीसदी
- 5 इयर एमआईएस: 6.6 फीसदी
- 5 इयर नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट : 6.8 फीसदी
पोस्ट ऑफिस आरडी
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट छोटी-छोटी बचत के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके जरिए निवेश करके आप अपने सपने को आसानी से पूरा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता कम से कम पांच साल के लिए खोला जाता है। जबकि बैंक छह महीने, एक साल, दो साल, तीन साल आदि के लिए आरडी खाता खोलने की सुविधा देते हैं।
नेशनल सेविंग्स स्कीम
पोस्ट ऑफिस के पांच साल के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) पर मौजूदा तिमाही में 6.8 फीसदी रिटर्न मिलता है। इसमें किया गए निवेश पर 5 साल का लॉकइन पीरियड रहता है यानी 5 साल से पहले आप इससे पैसा नहीं निकाल सकते हैं।
किसान विकास पत्र
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र में निवेशकों को मैच्योरिटी पीरियड के बाद निवेश की गई रकम दोगुनी वापस मिलती है। इसमें कम से कम 1,000 रुपये का निवेश करना होता है। वहीं, निवेश राशि की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। ये स्कीम खासतौर से किसानों के लिए बनाई गई है। इसमें निवेश करके वे लंबे समय के आधार पर अपने पैसे बचा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या स्कीम बेटियों के लिए काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में कोई भी अपनी बेटियों के लिए अकाउंट खुलवा सकता है। 21 साल की उम्र बेटियां इस खाते से पैसा निकाल सकती हैं। इस स्कीम में 9 साल 4 महीने में रकम डबल हो जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications