पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। अगर आपका भी पोस्ट ऑफिस में खाता है तो अब आप ये नया नियम जरूर जान लें।
नई दिल्ली: पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। अगर आपका भी पोस्ट ऑफिस में खाता है तो अब आप ये नया नियम जरूर जान लें। कल से यानी 12 दिसंबर 2020 से पोस्ट ऑफिस के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में डाकघर में खाता खुलवाने वालों के लिए ये बड़ी खबर है। ऐसे एक्टिवेट करें Post Office इंटरनेट बैंकिंग, सुरक्षित रहेगा खाता ये भी पढ़ें

डाकघर के बचत खाता के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ये खबर जरुर पढ़ें कहीं ऐसा न हो कि बाद में आपको पछताना पड़े। डाक विभाग के नए नियम के अनुसार अब ग्राहकों को डाकघर के बचत खाते में 12 दिसंबर से कम से कम 500 रुपये रखना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर ग्राहकों को जुर्माना भी देना होगा।
पैसे नहीं रखने पर देना होगा इतना चार्ज
भारतीय डाक ने 12 दिसंबर से नियमों में होने वाले बदलाव को लेकर ट्वीट करके जानकारी दी है। डाक विभाग ने ट्वीट में लिखा है कि डाकघर बचत खाता में न्यूनतम अधिशेष रखना हुआ अनिवार्य। इस ट्वीट में उसने यह जानकारी भी दी है कि शुक्रवार 11 दिसंबर 2020 के पश्चात डाकघर बचत खाता पर लागू होने रखरखाव शुल्क से बचने के लिए अपने खाते में 500 रुपये न्यूनतम अधिशेष शीघ्र सुनिश्चित करें। अन्यथा वित्त वर्ष के अंत में रखरखाव के नाम पर खाते से 100 रुपए कट जाएंगे।
बचत खाता पर सालाना ब्याज दर 4 फीसदी
इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, डाकघर बचत खाता पर सालाना ब्याज दर 4 फीसदी है। ब्याज का कैलकुलेशन महीने की 10वीं तारीख और महीने के आखिर के बीच न्यूनतम अधिशेष राशि के आधार पर की जाती है। ग्राहक इसे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस से खुलवा सकते हैं।
जान लें कौन खोल सकता है बचत खाता
डाकघर के बचत खाते को एक अकेला वयस्क या संयुक्त रूप से दो वयस्कों या एक नाबालिग की ओर से एक अभिभावक की तरफ से खोला जा सकता है। 10 साल से ऊपर के नाबालिग द्वारा खाता खोला जा सकता है। एक व्यक्ति के द्वारा सिर्फ एक डाकघरबचत खाता खोला जा सकता है। इसके साथ ही, नाबालिग या बिना दिमाग के व्यक्ति के नाम पर केवल एक ही खाता खोला जा सकता है। डाकघर बचत खाता खोलने के समय नॉमिनी जरूरी है।
ग्राहकों को मिलती हैं ये सुविधाएं
- पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट पर ग्राहकों कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं-
- अकाउंट पर चेक/एटीएम सुविधा
- नॉमिनेशन सुविधा
- अकाउंट एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर कराने की सुविधा
- नेटबैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग की सुविधा
- ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा
ऐसे करें इंडिया पोस्ट इंटरनेट बैंकिंग को एक्टिवेट
- सबसे पहले होम ब्रांच पर जाकर प्री-प्रिंटेड एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करें।
- उसके बाद प्रोसेसिंग के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस अलर्ट मिलेगा।
- एसएमएस में बताए गए यूआरएल का उपयोग करके इंटरनेट बैंकिंग पेज खोलें और हाइपरलिंक 'न्यू यूजर एक्टिवेशन' का उपयोग करें। आवश्यक डिटेल भरें और इंटरनेट बैंकिंग लॉगिन पासवर्ड और लेनदेन पासवर्ड कॉन्फ़िगर करें।
- अब पासफ़्रेज़ के साथ सुरक्षा से जुड़े सवाल और जवाब लॉगिन और कॉन्फ़िगर करें। पासफ़्रेज़ एक सुरक्षा ऐड-ऑन सुविधा है, जो पुष्टि करता है कि ग्राहक वास्तविक डीओपी के इंटरनेट बैंकिंग यूआरएल में प्रवेश कर रहा है।
पोस्ट ऑफिस ऑफर कर रहा है ये स्कीम
इंडिया पोस्ट कई छोटी बचत योजनाएं ऑफर करती हैं। पोस्ट ऑफिस बैंकों की तुलना में बेहतर ब्याज दरें भी ग्राहकों को ऑफर करता है। पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ), सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी), 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, किसान विकास पत्र (केवीपी) और सीनियर सिटीजन सेविंग्स आदि शामिल है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications