नई दिल्ली, सितंबर 1। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) जोखिम से बचने वाले निवेशकों के बीच सबसे पसंदीदा निवेश ऑप्शनों में से एक है। आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत पीपीएफ में टैक्स छूट मिलती है। इतना ही नहीं ब्याज और मैच्योरिटी राशि भी टैक्स फ्री रहती है। इसलिए इसे टैक्स के मामले में छूट-छूट-छूट (ईईई) निवेश ऑप्शन कहा जाता है। आप पोस्ट ऑफिस की शाखा के अलावा प्राइवेट और सरकारी में भी पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं। मगर होता यह है कि खाता खुलवाने के बाद लोग दूसरे शहर या राज्य में रहने चले जाते हैं। ऐसे में उन्हें पीपीएफ खाते को भी ट्रांसफर करा लेना चाहिए। यहां हम आपको एक बैंक या पोस्ट ऑफिस शाखा से दूसरी शाखा में पीपीएफ अकाउंट ट्रांसफर कराने के प्रोसेस की जानकारी देंगे।
ट्रांसफर करें पीपीएफ अकाउंट
यदि आप अपनी वर्तमान पीपीएफ पासबुक के साथ अपने पीपीएफ खाते को पोस्ट ऑफिस से बैंक या बैंक की किसी अन्य शाखा में ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो आपको अपनी मौजूदा पोस्ट ऑफिस/बैंक शाखा में ट्रांसफर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। आपको आवेदन पत्र में उस बैंक शाखा के एड्रेस का उल्लेख करना होगा जिसमें आप अपना पीपीएफ खाता ट्रांसफर करना चाहते हैं।
ट्रांसफर ऑर्डर की रिसीट
अपनी मौजूदा पोस्ट ऑफिस या बैंक शाखा में पीपीएफ पासबुक जमा करते समय पिछले लेनदेन के प्रमाण के लिए पासबुक की एक फोटोकॉपी रखें। साथ ही पोस्ट ऑफिस/बैंक से ट्रांसफर ऑर्डर की रसीद जरूर लें। इसके बाद, आपका ट्रांसफर आवेदन फॉर्म, मौजूदा पीपीएफ पासबुक, खाते की वेरिफाई कॉपी, आपके हस्ताक्षर की एक प्रति, नॉमिनी डिटेल, बैलेंस के साथ एक चेक या डिमांड ड्राफ्ट नये बैंक को वर्तमान पोस्ट ऑफिस/शाखा द्वारा भेजा जाएगा।
नया बैंक देगा जानकारी
नई बैंक शाखा दस्तावेजों के साथ पीपीएफ खाते के लिए आपके ट्रांसफर अनुरोध को मंजूरी देने के बाद आपको सूचित करेगा। यदि कोई बदलाव करना हो तो आपको उस बैंक शाखा में एक नया पीपीएफ खाता खोलने का फॉर्म और नॉमिनी डिटेल जमा करनी होगी जहां आप खाता ट्रांसफर करने जा रहे हैं। आपको केवाईसी प्रोसेस को पूरा करना होगा। केवाईसी-ऑथेंटिकेशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अपनी पैन कॉपी, एड्रेस प्रूफ, आईडी प्रूफ जमा करें।
कितना लगेगा समय
अपने पीपीएफ खाते को पसंदीदा बैंक या पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर करने में एक महीने तक का समय लग सकता है। अगर किसी बच्चे की ओर से खाता खोला गया है, तो उसका खाता ट्रांसफर करते समय उसे बैंक/पोस्ट ऑफिस से कॉन्टैक्ट करने की आवश्यकता नहीं है। अगर वे खाते को खुद मैनेज करता है तो फिर उसे ही कॉन्टैक्ट करना होगा।
7 दिन में भी हो सकता है
यदि आप बैंक बदल रहे हैं या पोस्ट ऑफिस से किसी बैंक में खाता ट्रांसफर करा रहे हैं तो महीन भर का समय लगेगा। अगर सिर्फ बैंक की शाखा बदल रहे हैं तो आपका काम 7 दिन में हो सकता है। खाते को ट्रांसफर कराने के बाद आप पीपीएफ दिशानिर्देशों के अनुसार पैसा निकाल सकेंगे और लोन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। ट्रांसफर प्रोसेस के कारण नई शाखा द्वारा आपको एक नई पीपीएफ पासबुक जारी की जाएगी। आपकी नयी पीपीएफ पासबुक में सही बकाया राशि है, ये जरूर चेक करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications