नयी दिल्ली। ज्यादादर लोग अपनी रोज़मर्रा की नौकरियों में इतने फंस जाते हैं कि उन्हें यह तक पता नहीं रहता कि उनके आस-पास पैसे कमाने के कितने मौके हैं, जो उनके हाथ से छूट रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि आपको नौकरी के अलावा कुछ करना है। आपको सिर्फ अपना मासिक वेतन का बहुत छोटा हिस्सा गैर-जरूरी चीजों के बजाय एक ऐसी जगह लगाना है जहां से आपको कमाई होगी। ये एक दम सच है कि लोग अपनी सैलरी के अलावा दूसरे विकल्पों से पैसा कमा सकते हैं। यहां तक कि सोते हुए भी। इसका एक ही जवाब है निवेश। निवेश कीजिए और छोटी-छोटी रकम को बड़ी अवधि में बड़ा बनाइए। इसके लिए बेहतर ऑप्शन हम आपको बताते हैं। शेयर बाजार में काफी जोखिम है, वो भी ऐसे समय जब पिछले कुछ समय में इसमें भारी गिरावट आई है। यहां निवेशकों को चाहिए कि उनका निवेश पोर्टफोलियो विविधता वाला हो। इसका मतलब है कि आपको छोटी बचत योजनाओं में भी निवेश करना चाहिए। इन्हीं में से एक है पब्लिक प्रॉविडेंट फंड या पीपीफ है।
लंबी अवधि के लिए करें निवेश
जानकार कहते है कि पीपीएफ खाते में लंबी अवधि तक निवेश करना चाहिए। इसका इस्तेमाल भी लंबी अवधि के लिए निवेश लक्ष्यों के लिए किया जाना चाहिए। क्योंकि वैसे भी इसकी मैच्योरिटी अवधि 15 वर्ष है। मगर जानकार इसमें इससे अधिक बल्कि जब तक आप कमा कर रहे हैं तब तक निवेश करने की सलाह देते हैं। पीपीएफ में आपकी निवेश राशि 25 साल तक हो सकती है। ऐसा होने पर आपको निवेश का कंपाउंडिंग बेनेफिट मिलेगा। यानी पीपीएफ में जमा पर मिलने वाले ब्याज पर ब्याज मिलेगा और लंबी अवधि में यह एक बड़ी राशि में बदल जाएगा।
ऐसे रोज के 200 रु बनेंगे 49.47 लाख रु
यदि आप अपने कमाने के शुरुआती दिनों में ही पीपीएफ में निवेश शुरू करें तो निश्चित तौर पर 25-30 साल तक पीपीएफ में जारी रख सकते हैं। आज कल 55 साल में रिटायर का चलन बढ़ रहा है। ऐसे में ये माना जाए कि आप 30 साल क उम्र में निवेश शुरू करें और 55 की आयु तक निवेश जारी रखें तो आप 25 साल निवेश करेंगे। यदि आप 200 रु रोज यानी 6000 रु महीना इन 25 सालों में निरंतर निवेश करें तो मैच्योरिटी राशि होगी 49,47,847 रु। यहां हमने पीपीएफ की ब्याज दर 7.1 फीसदी मानी है, जो घट-बढ़ सकती है। तो आप पीपीएफ पर 6,000 रुपये प्रति माह या 200 रुपये प्रति दिन के निवेश के माध्यम से 49,47,847 रुपये हासिल कर सकते हैं।
ऐसे बढ़ाएं पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि
पीपीएफ स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। मगर आप इसके पूरे होने के बाद 5-5 सालों के लिए बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस के अलावा संबंधित बैंक में आवेदन करना होगा। आवेदन में मैच्योरिटी वाले साल में फॉर्म 15एच भरना होता है। जहां तक ब्याज का सवाल है तो सरकार हर तिमाही के लिए पीपीएफ और ऐसी ही कई स्कीम के लिए ब्याज दर की समीक्षा करती है। इनमें घटाव-बढ़ाव भी चलता रहता है। ये एक सरकारी योजना है, जिसमें अच्छा-खासा रिटर्न ब्याज के रूप में मिलता है। पीपीएफ में कई अवसरों पर टैक्स से छूट मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications