नई दिल्ली, जुलाई 11। अगर आप स्माल सेविंग्स स्कीम से बचत करने की सोच रहे हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। पीपीएफ एक लंबे समय-अवधि का सेविंग स्कीम है। पीपीएफ की मैच्योरिटी पीरियड 15 साल की होने के चलते यह लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देता है। पीपीएफ में निवेश करने के बहुत सारे फायदे तो हैं ही साथ ही प्रोविडेंट फंड में आपको ब्याज दर अन्य बचत स्कीम से बेहतर मिलेगी। यह सरकारी प्लान गारंटी रिटर्न देने वाला स्कीम है। पीपीएफ के जरिए एक निश्चित समय अवधि में करोड़पति बना जा सकता है। आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में पीपीएफ खाता खोल सकते हैं।
केन्द्र ने ब्याज में नही किया है बदलाव
पीपीएफ पर मिलने वाली ब्याज दर को केन्द्र सरकरा हर तिमाही में रेगूलेट करती है। केन्द्र सरकार ने पीपीएफ पर इस तिमाही यानी सितंबर 2022 तक कोई बदलाव नहीं किया है। ग्राहको कों इस तिमाही छोटी बचत योजना पर 7.1 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। पीपीएफ में इन्वेस्ट करना केवल आकर्षक ब्याज ही नही देता है बल्कि इससे मिलने वाले रिटर्न पर कोई भी टैक्स नहीं देना पड़ता है।
एनआरआई नहीं कर सकते निवेश
भारत सरकार की इस लंबी अवधि के बचत स्कीम में केवल भारतीय नागरिक ही अकाउंट खोल सकते हैं। ऐसे भारतीय नागरिक जो विदेशों में रह रहे हैं उन्हें पीपीएफ में निवेश करने की अनुमति नहीं है। मतलब, नॉन रेसिडेंट इंडियन (एनआरआई) प्रोविडेंट फंड में निवेश नहीं कर सकते। पीपीएफ में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कर सकते है। पीपीएफ में पैसा निवेश करने में एक खास सुविधा भी है। आप चाहें तो हर महीने किश्त में पैसा जमा कर सकते हैं या फिर एकमुश्त 1.5 लाख रुपए खाते में जमा करा सकते हैं। पीपीएफ पर सरकार वर्तमान में 7.1 फीसदी ब्याज दे रही है। वैसे तो पीपीएफ का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का है लेकिन अगर आपको पैसों की जरूरत ना हो तो आप इस अवधि को 5 साल और बढ़ा सकते हैं।
क्या है करोड़पति बनने का फार्मूला
अगर आप रिटायरमेंट के टाइम तक करोड़पति बनना चाहते हैं तो आप को 25 सालों तक हर महीने 12500 रुपए का निवेश करना होगा। इस तरह यह राशि एक साल में कुल 1.50 लाख रुपए होगी। 25 साल बाद जब आप इस पैसे को निकालेंगे तो यह 103 करोड़ रुपए की राशि होगी। इस 25 सालों के निवेश में मूलधन होगा 37,50,000 रुपए और 7.1 प्रतिशत के दर से ब्याज होगा 65,58,015 रुपये।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications