Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0: प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पीएम आवास योजना 2.0 लेकर आई है। इस योजना के तहत लोगों को उनके घर बनाने में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और मध्यम तपके के लोगों को फायदा पहुंचाना है।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 9 अगस्त 2024 को PMAY 2.0 को मंजूरी दी थी। भारत सरकार का उद्देश्य इस योजना के तहत 1 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के मुताबिक प्रति यूनिट 2.30 लाख रुपए वित्तीय मदद की जाएगी। इस योजना के शुरुआती और पहले चरण में 1.18 करोड़ मकानों की इजाजत दी गई थी। वहीं अभी इसके माध्यम से 85.5 लाख से ज्यादा मकान बनाए जा चुके हैं और इसका फायदा लाभार्थी उठा चुके हैं।
आपको बता दें प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत 1 करोड़ नए घरों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इस योजना के मुख्य उद्देश्य
1. इस योजना का विशेष उद्देश्य ये है कि आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम आय वाले लोगों को सस्ते और मजबूत घर मुहैया कराना है।
2. शहरी क्षेत्रों में घरों की डिमांड को पूरा करना है।
3. इस योजना का उद्देश्य है 2024 के अंदर हर व्यक्ति को खुद का पक्का घर देना का वादा पूरा करना है।
ऐसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, वहीं आप फिर PMAY-Urban की वेबसाइट पर लॉगिन करें, इसके बाद PMAY-U 2.0 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करें और इसके बाद सभी जरूरी जानकारियों को पढ़ें।
जब आप इन सभी चीजों को पढ़ लेंगे उसके बाद अपनी सालाना इनकम और सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच करें, जैसे आधार डिटेल्स की जांच करें, उसके बाद आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम पता इनकम डिटेल्स और बाकी सभी जानकारी अपडेट करें, इस बाद आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करें और एप्लीकेशन स्टेटस की जानकारी के लिए इंतजार करें।
ये हैं जरूरी डॉक्युमेंट्स
1. आधार कार्ड
2. आय प्रमाण पत्र
3. निवास प्रमाण पत्र
4. पहचान पत्र (पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी)
5. पासपोर्ट साइज फोटो
6. बैंक डिटेल्स
भारत सरकार का इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य है कि सभी लोगों के पास अपना खुद का पक्का घर हो। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 शहरी क्षेत्रों में मकानों की कमी को दूर किया जा सकता है। वहीं कमजोर लोगों को वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications