Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana: आजकल कोई भी अस्पताल में एडमिट हो जाता है, तो काफी खर्च आता है, ऐसे में जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर है उनके लिए यह काफी मुश्किल हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत हर व्यक्ति को 2 लाख रुपए का इंश्योरेंस मिलता है। हालांकि सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। अगर आप इस योजना का लाभ पाने की कैटेगरी में आते हैं, तो आपको निश्चित तौर पर इस बीमा योजना का फायदा मिलता है।
आजकल बीमा कंपनियों के प्रीमियम काफी महंगे हो गए हैं, इसलिए इंश्योरेंस कंपनी की स्कीम का फायदा गरीब लोगों तक नहीं पहुंच पाता है। यही कारण है कि भारत सरकार ने इस योजना को शुरू किया है जिसमें आपको मात्र 20 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होता है और आपको 2 लाख रुपए का इंश्योरेंस दिया जाता है। यह एक दुर्घटना बीमा है। आज हम आपको इसमें अप्लाई करने के तरीके के बारे में भी बताएंगे।

केंद्र सरकार के द्वारा इस स्कीम को साल 2015 में लॉन्च किया गया था। सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का फायदा 18 से लेकर 70 साल तक के लोगों को मिल सकता है। अगर आप इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं, तो आपको इसका प्रीमियम सीधे बैंक खाते में देना पड़ता है, इसलिए बैंक अकाउंट का होना भी जरूरी है।
ऐसे में आप जब भी यह पॉलिसी लेने जाते हैं आपके बैंक अकाउंट को इससे लिंक कर दिया जाता है। एक बार बैंक अकाउंट लिंक हो जाता है तो आपके अकाउंट से 20 का प्रीमियम कटता है।
अगर किसी ने इस इंश्योरेंस पॉलिसी में नॉमिनेशन किया हैऔर सड़क दुर्घटना के दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है या फिर वह विकलांग हो जाता है, तो उसे 2 लाख का इंश्योरेंस मिलता है। अगर व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो बीमा की राशि उसके परिवार के किसी नॉमिनी को मिलती है।
इसके साथ ही अगर दुर्घटना की वजह से व्यक्ति आंशिक विकलांग हुआ है, तो 1 लाख रुपए की राशि उसे मिलती है।
आइए जानते हैं कि इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले आपको कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। अगर आप प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, बैंक अकाउंट डिटेल, आयु प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी। आवेदन करने के लिए आपके पास इन सभी डाक्यूमेंट्स का होना जरूरी है।
कैसे होगा आवेदन
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.jansuraksha.gov.in/ पर जाना होगा।
यहां पर आपको फॉर्म्स का विकल्प दिखेगा, फॉर्म्स पर क्लिक करके आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करना है। इस फॉर्म पर क्लिक करने के बाद आपको भाषा चुनना पड़ेगा।
लैंग्वेज कस करने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना है। और उसमें मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स को भी ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
जब आपके सभी दस्तावेज अपलोड हो जाए तो आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म में जमा कर देना है।
इस तरह आप ऑनलाइन बड़ी आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।
अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो बैंक में जाकर संपर्क करना होगा। वहां पर आपको बैंक अधिकारी के द्वारा इस योजना में आवेदन करने के लिए पूरी मदद की जाएगी।
लेकिन एक बात का ध्यान रखना है कि आप प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत उस बैंक में ही आवेदन कर सकते हैं, जिसमें आपका सेविंग अकाउंट हो।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications