वनप्लस ने पिछले साल अपना पहला स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी अपना दूसरा स्मार्ट टीवी भारत में लेकर आ रही है। वनप्लस अपना किफायती स्मार्ट टीवी ला रहा है।
नई दिल्ली: वनप्लस ने पिछले साल अपना पहला स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी अपना दूसरा स्मार्ट टीवी भारत में लेकर आ रही है। वनप्लस अपना किफायती स्मार्ट टीवी ला रहा है। वनप्लस का यह अफॉर्डेबल टीवी 2 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने इसके लिए प्री ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है।

अमेजन से करें वनप्लस स्मार्ट टीवी प्री बुकिंग
बता दें कि कंपनी ने घोषणा की है कि नई वनप्लस टीवी रेंज अब अमेजन पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर इसके लिए प्री बुकिंग कराई जा सकती है। गौरतलब है कि मौजूदा वनप्लस स्मार्ट टीवी प्रीमियम कैटिगरी में आता है और ये महंगा भी है। नए स्मार्ट टीवी की प्री-बुकिंग पर वनप्लस कई आकर्षक ऑफर दे रही है। वनप्लस के किफायती स्मार्ट टीवी के कई डीटेल्स अब तक सामने आ चुके हैं। वनप्लस ने पिछले साल भारत में अपना पहला स्मार्ट टीवी उतारा था।
दो साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी के साथ मिलेगा कैशबैक
अभी भारत में Xiaomi, रियलमी, टीसीएल और वीयू जैसी कंपनियां अब सस्ते स्मार्ट टीवी बेच रही हैं ऐसे में वनप्लस भी इस सेग्मेंट में एंट्री करने को तैयार है। वनप्लस के स्मार्ट टीवी की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को सिर्फ 1,000 रुपये में दो साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी मिलेगी, जिसकी कीमत 3,000 रुपये है। इसके अलावा, वनप्लस टीवी खरीदने पर कंपनी 1,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। ऑफर क्लेम करने के लिए कस्टमर्स को 23 जून से 2 जुलाई के बीच 1,000 रुपये में टू-ईयर एक्सटेंडेड वॉरंटी खरीदनी होगी। इसके बाद, ग्राहकों को 2 जुलाई को लॉन्च होने वाले नए वनप्लस टीवी में से कोई एक खरीदना होगा। ग्राहकों को यह खरीदारी 5 अगस्त के पहले करनी होगी। ग्राहक के नया वनप्लस टीवी खरीदने के बाद उन्हें 10 अगस्त तक 1,000 रुपये का ऐमजॉन पे बैलेंस मिल जाएगा।
शुरुआती कीमत 20 हजार रु से कम
यह खास ऑफर केवल वनप्लस टेलिविजन की नई रेंज के लिए है। साथ ही, इसका फायदा एक्सटेंडेड वॉरंटी और तय तारीख के भीतर वनप्लस टीवी खरीदने पर ही मिलेगा। वनप्लस के फाउंडर और सीईओ पीट लाउ खुलासा कर चुके हैं कि नया वनप्लस टीवी बेजल-लेस डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें शानदार सिनमैटिक डिस्प्ले होगा। टेलिविजन में डॉल्बी विजन सपॉर्ट दिया जाएगा। इंडियन मार्केट में वनप्लस की नई टेलिविजन रेंज का मुकाबला शाओमी, रियलमी, नोकिया और मोटोरोला जैसे ब्रैंड्स के टेलिविजन के साथ होगा। वनप्लस पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि नई वनप्लस टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 20 हजार से कम होगी। हालांकि जानकारी के मुताबिक कहा गया है कि वनप्लस 32 और 43 इंच इन 2 मॉडल्स के टेलिविजन लेकर आ रहा है। इंडियन मार्केट में वनप्लस पहले से ही वनप्लस टीवी Q1 और वनप्लस टीवी Q1 Pro बेच रही है।
आज भारत में रियलमी X3 सीरीज की लॉन्चिंग
दूसरी तरफ आपको जानकारी दें कि रियलमी X3 सुपर जूम और रियलमी X3 स्मार्टफोन्स को आज भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी रियलमी Buds Q को भी लॉन्च इवेंट के दौरान पेश करेगी। इवेंट की शुरुआत आज दोपहर 12.30pm से होगी। रियलमी X3 सुपर जूम को पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था। वहीं, रियलमी X3 का ये ग्लोबल डेब्यू होगा। Buds Q की लॉन्चिंग भी चीन में की जा चुकी है। देश अभी भी कोरोना महामारी से लड़ रहा है। ऐसे में रियलमी द्वारा रियलमी X3 सीरीज की लॉन्चिंग के लिए ऑनलाइन इवेंट किया जा रहा है। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब के जरिए की जाएगी और इसकी शुरुआत 12.30 pm IST से होगी। इस इवेंट में रियलमी X3, X3 सुपर जूम और Buds Q की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी दी जाएगी। आपको बता दें यूरोप में रियलमी X3 सुपर जूम के 12GB + 256GB वेरिएंट को EUR 499 (लगभग 42,900 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इस लिए उम्मीद है कि भारत में भी इसकी कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications