नई दिल्ली, मार्च 22। रियल एस्टेट में निवेश लोगों के सामने लोकप्रिय विकल्पों में से एक होता है। जब बात किसी संपत्ति में अपनी मेहनत की कमाई का निवेश करके मासिक किराये के रूप में अच्छा रिटर्न पाने की आती है तो रियल एस्टेट सबसे बेहतर होता है। पर लोगों के बीच एक सामान्य धारणा यह है कि रियल एस्टेट निवेश के लिए तो अच्छा है, लेकिन यह किसी की रिटायरमेंट इनकम योजना का हिस्सा नहीं बन सकता। जबकि ऐसा नहीं है। बदलते समय के साथ अब ऐसा नहीं है और रिटायरमेंट लाइफ के लिए रियल एस्टेट में निवेश एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये ऑप्शन रिटायरमेंट एक बाद आपको निश्चित आय प्राप्त करने में मदद कर सकता है। आपको करना यह है कि अच्छी प्रॉपर्टी लेकर उसको किराये पर चढ़ाएं। और भी तरीके हैं। आइए जानते हैं।
किसके लिए है बेस्ट
रियल एस्टेट निवेश इन दिनों उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो रिटायरमेंट के लिए अलग से पैसा जमा करने चाहते हैं। जो लोग सेविंग्स में विविधता लाना चाहते हैं, वे अपनी रिटायरमेंट योजनाओं में रियल एस्टेट को शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश के कई तरीके हैं। इनमें रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट या म्यूचुअल फंड और अपार्टमेंट बिल्डिंग या पार्किंग मनी जैसी फिजिकल संपत्ति शामिल है।
रिटायरमेंट के लिए जरूरी
जानकारों का मानना है कि कमाई कराने वाली रियल एस्टेट संपत्ति एक अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिटायरमेंट पोर्टफोलियो का एक अनिवार्य हिस्सा है। रिटायरमेंट प्लान में रियल एस्टेट कई तरीकों से शामिल हो सकती है। इनमें घर बेचना, किराये की संपत्ति का मालिक होना और रियल एस्टेट फंड में योगदान करना शामिल है। अब ये आपके ऊपर है कि आप अपनी सुविधा के अनुसार कौन सा तरीका चुनते हैं।
घर बेच कर रिटायरमेंट के लिए पैसे जुटाना
यदि आपने अपने दूसरे घर के लिए लोन आदि का भुगतान कर दिया है, तो आप अपनी रिटायरमेंट लाइफ को परेशानी मुक्त रहने के लिए कैश का इंतजाम करने के लिए इसे बेच सकते हैं। फिर आप बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग अपने खर्चों की फंडिंग के लिए कर सकते हैं या भविष्य में रिटर्न जनरेट करने के लिए पैसे का निवेश कर सकते हैं।
किराये की संपत्ति हमेशा करेगी मदद
दूसरी संपत्ति खरीदना रिटायरमेंट में उपयोग करने के लिए इनकम जनरेट करने में मदद कर सकता है। यदि आपके पास एक अपार्टमेंट है, तो आप इसे किराए पर दे सकते हैं और मासिक किराया प्राप्त कर सकते हैं। किराये की संपत्ति के मालिक होने के लिए नौकरी करते हुए ही तैयारी करें। यदि किसी के पास एक संपत्ति हो तो दूसरी के लिए पैसा जोड़ें और रिटायरमेंट के नजदीक नयी प्रॉपर्टी लेकर किराए की इनकम की तैयारी करें।
रियल एस्टेट फंड खरीदें
संपत्ति खरीदने और किराए पर लेने या बेचने के बजाय, आप एक फंड में निवेश करके अपनी रिटायरमेंट योजना में रियल एस्टेट को शामिल करने का ऑप्शन चुन सकते हैं। रिटायरमेंट योजनाओं के भीतर आम तौर पर रियल एस्टेट इंडेक्स्ड म्यूचुअल फंड उपलब्ध होते हैं। आप इनमें निवेश कर सकते हैं। ये भी एक अच्छा ऑप्शन है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications