पीएनबी ग्राहक ये खबर जरुर पढ़ें बैंक ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव बोनांजा ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: पीएनबी ग्राहक ये खबर जरुर पढ़ें बैंक ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव बोनांजा ऑफर लेकर आया है। ऑफर के जरिए बैंक का मकसद कोविड19 महामारी के चलते लोन की घटी मांग को दोबारा से बढ़ाना है। Home Loan : इन 11 बैंक में मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ब्याज दरें ये भी पढ़ें

कर्ज लेना हुआ सस्ता, नहीं देना होगा प्रोसेसिंग चार्ज
हाल के कुछ महीनों में ब्याज दरों में कमी के बावजूद बाजार में लोन की मांग कम बनी हुई है। इसे देखते हुए बैंक ने त्योहारी ऑफर पेश किया है, जिसके तहत ग्राहकों के लिए हाउसिंग लोन, कार लोन समेत अन्य दूसरे तरह के रिटेल लोन लेना सस्ता हो जाएगा। जी हां देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक ने बुधवार को लॉन्च किए फेस्टिवल बोनांजा ऑफर के तहत ग्राहकों को कई तरह के लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लेने का ऐलान किया है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों के दौरान ब्याज दरें कम होने के बाद भी बैंक की क्रेडिट ग्रोथ सामान्य रही है।
लोन पर डॉक्यूमेंटेशन चार्ज भी नहीं लेगा बैंक
जानकारी दें कि पीएनबी ऑफर के तहत हाउसिंग लोन और कार लोन जैसे कुछ बड़े रिटेल लोन प्रोडक्ट्स पर प्रोसेसिंग फीस और डाक्यूमेंटेशन चार्जेज नहीं वसूलेगा। बैंक ने कहा है कि ग्राहक उसकी 10,897 शाखाओं से या डिजिटल चैनल के जरिये इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। ग्राहकों के लिए ये ऑफर 31 दिसंबर 2020 तक चालू रहेगा। किफायती लोन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए पीएनबी ने नए ग्राहकों के साथ ही टेकओवर लोंस पर भी प्रोसेसिंग फीस घटा दी है।
सस्ता होगा होम लोन और कार लोन
फेस्टिवल बोनांजा ऑफर के तहत अब होम लोन लेने वाले ग्राहकों को लोन अमाउंट की 0.35 फीसदी प्रोसेसिंग फीस का भुगतान नहीं करना होगा। हालांकि, ये छूट अधिकतम 15,000 रुपये ही होगी। इसके अलावा उन्हें डॉक्यूमेंटेशन चार्जेज भी नहीं चुकाने होंगे। वहीं, कार लोन लेने वालों ग्राहकों को अब कुल लोन की 0.25 फीसदी बचत होगी। पीएनबी ने माय प्रॉपर्टी लोन या लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी लेने वाले ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस में कर्ज की राशि के अधिकतम 1 लाख रुपये की छूट देने का फैसला किया है।
1 सितंबर से लागू हो गई हैं पीएनबी की नई ब्याज दरें
पीएनबी इस समय होम लोन पर 7.10 फीसदी की दर से ब्याज ले रहा है। वहीं, कार लोन पर ब्याज की दर 7.55 फीसदी है। ब्याज की ये दरें 1 सितंबर 2020 से प्रभावी हो चुकी हैं। बैंक का कहना है कि लोन की घटी मांग और ग्राहकों की धारणा पर वैश्विक महामारी के असर के बाद भी पीएनबी को त्योहारी सीजन में उपभोक्ता खर्च में बढ़ोतरी होने तथा उसके क्रेडिट पोर्टफोलियो में अच्छा असर पड़ने का भरोसा है। बैंक का कहना है कि त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था के हालात में भी सुधार होने की पूरी उम्मीद है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications