RBI MPC: रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक (एमपीसी) कल से शुरू होने जा रही है। महंगाई लगातार ऊपर बनी हुई है, और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है। लेकिन इसके बीच भी जानकारों को उम्मीद है कि शायद आरबीआई इस बार भी रेपो रेट को न बढ़ाए। अगर ऐसा होता है तो जहां लोन की किस्त बढ़ने की आशंका कम होगी, वहीं एफडी पर ज्यादा ब्याज मिलता रहेगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो एफडी या ईएमआई में से किसी पर असर पड़ सकता है।
आरबीआई की मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक (एमपीसी) की बैठक कल से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेगी। 6 अक्टूबर को आरबीआई अपनी पॉलिसी की घोषणा करेगा। उसी दिन पता चलेगा कि तमाम कारणों पर विचार के बाद आरबीआई क्या फैसला लेता है। अभी रेपो रेट 6.5 फीसदी है।

जानिए रेपो रेट में कब से बदलाव नहीं हुआ
- 10 अगस्त 23 को 6.50 फीसदी
- 8 जून 23 को 6.50 फीसदी
- 4 अप्रैल 23 को 6.50 फीसदी
- 8 फरवरी 23 को 6.50 फीसदी
- 7 दिसंबर 22 को 6.25 फीसदी
बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ इकोनॉमिस्ट मदन सबनवीस के अनुसार इस बार की मॉनेटरी पॉलिसी में मौजूदा दर संरचना के साथ ही नीतिगत रुख के जारी रहने की संभावना है। इसलिए रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार रखी जा सकती है। रिटेल महंगाई अब भी 6.8 फीसदी के उच्च स्तर पर है, और सितंबर और अक्टूबर में इसमें कमी आने की उम्मीद है, लेकिन खरीफ प्रोडक्शन को लेकर कुछ आशंकाएं हैं, जिससे कीमतें बढ़ सकती हैं।
वहीं इक्रा लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और ग्रुप हेड (फाइनेंशियल सेक्टर रेटिंग) कार्तिक श्रीनिवासन को भी उम्मीद है कि एमपीसी नीतिगत दर को स्थिर रख सकता है। उन्होंने कहा कि सितंबर के दूसरे पखवाड़े में नकदी में जो सख्ती देखी गई, वह जारी रहने की संभावना नहीं है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications