Rupee at record low पर होने के बाद सभी के मन एक ही सवाल है कि इसका शेयर बाजार पर क्या असर पड़ेगा। अगर आप भी इस बात की चिंता कर रहे हैं, तो जानकारों की राय आपके लिए काफी काम की हो सकती है। डालर के खिलाफ आज भी रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 83.075 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आइये जानते हैं कि रुपये की इस कमजोरी का असर आपके शेयर बाजार के निवेश पर क्या पड़ेगा।

फिलहाल डालर गिरा है, लेकिन शेयर बाजार नहीं
जहां तक आंकड़ों की बात है तो इस साल 1 जनवरी 2022 से लेकर अभी तक जहां रुपया डालर के खिलाफ 11 फीसदी टूट चुका है। वहीं अगर शेयर बाजार का हाल जाना जाए तो कहानी एकदम उल्टी ही है। 1 जनवरी 2022 से लेकर अभी तक निफ्टी केवल 1 फीसदी ही गिरा है। अगर किसी दिन अच्छी तेजी आ गई तो यह गिरावट बढ़त में भी बदल सकती है।
रुपये की कमजोरी का विदेशी उठा रहे फायदा
डालर के खिलाफ रुपया कमाजोर होने का विदेशी निवेशकों को इस वक्त देश में दोहरा और अमेरिका में तिहरा फायदा मिल रहा है। इस बात को इस तरह समझा जा सकता है कि अगर आज से कुछ दिन पहले किसी विदेशी निवेशक ने किसी शेयर को 75 रुपये में खरीदा होगा, तो उसे वक्त 1 डालर देना पड़ा होगा। वहीं अगर यह शेयर इस वक्त अगर 100 रुपये होगा तो जानिए विदेशी निवेशक को कितना फायदा हो रहा होगा। ऐसे में 100 रुपये में उसे 1.20 डालर मिल रहे होंगे। वहीं इस डालर को जब विदेशी निवेशक अमेरिका में ले जाएगा, तो वहां पर उसको पहले से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। यही कारण है कि इस साल की शुरुआत से अब तक विदेशी निवेशक करीब 1.76 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेच चुक हैं।

फिर क्यों नहीं गिर रहा है शेयर बाजार
दुनिया में अकेला भारत का शेयर बाजार है, जो डालर की मजबूती के बाद भी नहीं गिरा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि देश में निवेशक म्यूचुअल फंड के माध्यम से बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा बीमा कंपनियां अपने यूलिप प्लान में काफी पैसा एकत्र कर रही हैं। वहीं एनपीएस के माध्यम से भी शेयर बाजार में भारी मात्रा में पैसा आ रहा है। यह निवेश विदेशी निवेशकों के पैसा निकालने से ज्यादा है। यही कारण है कि म्यूचुअल फंड कंपनियों और बीमा कंपनियों के पास अभी भी इतना पैसा है कि अगर विदेशी निवेशक शेयर बेचते हैं, तो उनके शेयर खड़े खड़े यह खरीद सकते हैं।

आगे क्या पड़ेगा इसका असर
देश के आम लोग जितना पैसा इस वक्त शेयर बाजार में लगा रहे हैं, उससे एक बात तय है कि रुपये में गिरावट से शेयर बाजार नहीं टूटने वाला है। वहीं जैसे ही ग्लोबल दिक्कतें खत्म होंगी, तो विदेशी निवेशक फिर वापस आएंगे। ऐसे में उनको शेयर महंगे में खरीदने होंगे। शायद उस वक्त देश के म्यूचुअल फंड फिर बिकवाल बनें और मुनाफा काटें। ऐसे में जानकारों की राय है कि डालर के मुकाबले रुपये की गिरावट से फिलहाल शेयर बाजार में ज्यादा नकारात्मक माहौल नहीं बना पाएगा।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Rupee Crash: ₹95 के पार रुपया क्यों गिरा, RBI क्यों नहीं रोक पाया, क्या ₹100 अगला पड़ाव है?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?

Rupee: रुपया टूटा, जेब पर वार! डॉलर के सामने 95 पार, जानिए कैसे बढ़ेगा आपका खर्च

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications