रिलायंस जियो ग्राहकों की सबसे लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी बन गई है। रिलायंस जियो और भारत संचार निगम लिमिटेड मार्च 2020 में सब्सक्राइबर्स जोड़ने में कामयाब रहे।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ग्राहकों की सबसे लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी बन गई है। रिलायंस जियो और भारत संचार निगम लिमिटेड मार्च 2020 में सब्सक्राइबर्स जोड़ने में कामयाब रहे। वहीं देश की दो अन्य बड़ी टेलिकॉम कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को अपने ग्राहक गंवाने पड़े। इस बात की जानकारी टेलिकॉम रेग्यलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टाई) ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

ट्राई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 31 मार्च 2020 तक भारत में 989.10 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं टेलिफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या फरवरी के मुकाबले घटकर 1,177.97 मिलियन हो गई है। जबकि फरवरी में यह आंकड़ा 1180.84 था। Jio, Airtel और BSNL : हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाने का ये है तरीका ये भी पढ़ें
जियो ने मार्च में जोड़े 46 लाख नए ग्राहक
जियो मार्च 2020 में 46 लाख नए ग्राहक जोड़ने में कामयाब रहा। जियो ने जहां 46,87,639 ग्राहक जोड़े। वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल ने 95,428 ग्राहक जोड़ने में कामयाबी हासिल की। वोडाफोन आइडिया ने 63,53,200 ग्राहको खोए तो वहीं 12,61,952 ग्राहकों ने एयरटेल का साथ छोड़ दिया।
एयरटेल दूसरे नंबर
जियो ने भारतीय टेलिकॉम मार्केट में 33.47 फीसदी शेयर के साथ अपना नंबर 1 का ताज बरकरार रखा है। वहीं 28.31 फीसदी शेयर के साथ एयरटेल दूसरे नंबर पर रहा। तीसरे नंबर पर वोडाफोन आइडिया रहा। वोडाफोन आइडिया का भारतीय टेलिकॉम मार्केट के 27.57 फीसदी हिस्से पर कब्जा है। 10.35% शेयर के साथ बीएसएनएल चौथे नंबर पर रहा।
जनवरी में जियो ने जोड़े इतने ग्राहक
रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो ने जनवरी 2020 में मोबाइल सेवा से दो लाख 67 हजार 180 नए ग्राहक जोड़े थे। वहीं, इससे पहले जनवरी 2019 में कंपनी ने दिल्ली सर्किल में एक करोड़ 74 लाख 85 हजार पांच ग्राहकों को जोड़ा था।
लॉन्च हो सकता नया जियो फोन
रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) आज यानी 15 जुलाई को होने जा रही है। इसी मौके पर कंपनी अगला जियो फोन लॉन्च कर सकती है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपना थर्ड जेनरेशन जियो फोन लेकर आ सकती है और इसका नाम जियो फोन 3 हो सकता है। दरअसल पिछले दो मॉडल जियो फोन और जियो फोन 2 भी जनरल मीटिंग के दौरान ही लॉन्च किए गए थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications