टैरिफ महंगा होने के बाद टेलिकॉम कंपनियां अब यूजर्स को नए प्लान्स और उनमें मिलने वाले बेनिफिट्स से लुभाने की कोशिश कर रही हैं।
नई दिल्ली: टैरिफ महंगा होने के बाद टेलिकॉम कंपनियां अब यूजर्स को नए प्लान्स और उनमें मिलने वाले बेनिफिट्स से लुभाने की कोशिश कर रही हैं। रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनियों में से एक है। बहुत कम साल में ही रिलायंस मालिकाना हक वाली जियो ने करोड़ों ग्राहक बना लिए हैं। आज हम बात करेंगे जियो के उन प्रीपेड पैक के बारे में, जिनमें हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है। तो आइये आपको बताते हैं जियो के उन बेस्ट प्रीपेड प्लान के बारे में जो कम कीमत में रिचार्ज के लिए उपलब्ध हैं। जानकारी दें कि रिलायंस जियो के पास अभी तीन ऐसे प्लान उपलब्ध हैं जिनमें हर रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इन प्लान की कीमत क्रमशः 249 रुपये, 555 रुपये और 444 रुपये। इन तीनों प्लान में 2 जीबी डेटा हर दिन के अलावा अलग-अलग तरह के दूसरे फायदे भी मिलते हैं। जियो, एयरटेल और वोडाफोन : डेली 3GB डेटा वाले प्लान, चेक करें सबसे सस्ता कौन? ये भी पढ़ें
जियो के इन प्लान में हर दिन मिलेगा 2 जीबी डेटा
जियो के 249 रुपये वाले प्लान
सबसे पहले बात 249 रुपये वाले जियो के सबसे सस्ते प्रीपेड पैक की। जियो के इस पैक में जहां 2 जीबी डेटा मिलता है, वहीं वोडाफोन और एयरटेल जैसी दूसरी कंपनियां इस कीमत में 1.5 जीबी डेटा मिलता है। बात करें जियो की तो कंपनी 249 रुपये में 2 जीबी डेटा के अलावा, जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल, दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट्स तक कॉल की सुविधा देती है। पैक में हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं। इसके अलावा जियो के इस पैक में कई ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन है।
जियो के 444 रुपये वाले प्लान
2 जीबी डेटा हर दिन के साथ आने वाले जियो के दूसरे प्लान की कीमत है 444 रुपये। इस प्लान में भी जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के अलावा दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट कॉल के लिए मिलते हैं। इस प्रीपेड पैक की वैधता 56 दिन है। इस पैक में भी 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। कंपनी ने इस पैक के साथ भी कई स्ट्रीमिंग ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन की सुविधा दे रखी है।
जियो के 555 रुपये वाले प्लान
वहीं जियो के 555 रुपये वाले तीसरे पैक की बात करें तो रिलायंस जियो के इस पैक में भी 2 जीबी की सुविधा मिलती है। इस पैक में 100 एसएमएस प्रतिदिन, जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल जैसे फायदे हैं। इस पैक की वैधता 84 दिन है। यानी अगर आप एक बार इस पैक को रिचार्ज कर लेते हैं तो आपको 3 महीने तक रिचार्ज की टेंशन नहीं लेनी होगी।
वोडाफोन के इन प्लान में मिलेगा 2 जीबी डाटा
129 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन का यह प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ वोडाफोन यूज़र को 2GB डेटा, ट्रूली अनलिमिटेड कॉल के अलावा 300 एसएमएस भी मिलते हैं।
149 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर को 2 जीबी डेटा के अलावा 129 रुपये वाले प्लान के समान ही बेनिफिट्स दिए जाते हैं, अंतर केवल इतना है कि इस प्लान में वैधता 129 रुपये वाले प्लान की तुलना में थोड़ी ज्यादा है।
वोडाफोन के इन प्लान में मिलेगा 3जीबी डाटा
249रुपये वाला प्लान
इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। पहले इसमें हर दिन 1.5 जीबी डेटा दिया जा रहा था, लेकिन डबल डेटा ऑफर के तहत अब 3जीबी डेटा मिलेगा। यानी 28 दिन में कुल 84जीबी डेटा मिलेगा। यह ऑफर सभी 22 टेलिकॉम सर्किल्स के लिए उपलब्ध कराए गए है। इसके साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको प्रीमियम ऐप्स की सब्सक्रिप्शन भी देगी।
399रुपये का प्लान
इस प्लान में भी ग्राहकों को हर दिन 3 जीबी डेटा मिलेगा और इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की होगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में वोडाफोन प्ले और जी 5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
599रुपये का प्लान
वोडाफोन के इस प्लान में भी यूज़र को रोज़ 3 जीबी डेटा मिलेगा लेकिन इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की होगी। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी आपको प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications