रिलायंस जियोफाइबर ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि कंपनी ने लॉकडाउन पीरियड में अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स पर डबल डेटा बेनिफिट दे रही है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियोफाइबर ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि कंपनी ने लॉकडाउन पीरियड में अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स पर डबल डेटा बेनिफिट दे रही है। ऐसे में रिलायंस जियो फाइबर के पोर्टफोलियों का सबसे धांसू प्लान 199 रुपये वाला बन गया है। मालूम हो कि कंपनी ऑफर के तहत 199 रुपये वाले इस प्लान में कुल 1000GB यानी कि 1TB डेटा दे रही है। तो चलिए आपको इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारें में डीटेल में बता दें।
जानिए प्लान में क्या मिलेगे बेनिफिट्स
रिलायंस जियो का 199 रुपये वाला पैक एक कॉम्बो प्लान है। इस प्लान में 7 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में 100Mbps की स्पीड के साथ 1000जीबी तक डेटा ऑफर किया जा रहा है। जानकारी दें कि डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड घटकर 1Mbps हो जाती है। वहीं प्लान की एक और खास बात है कि इसमें जियो फाइबर की लैंडलाइन सर्विस के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है।
कॉम्बो प्लान है बेहतर
बता दें कि 199 रुपये वाले कॉम्बो प्लान को यूजर अपने जियो फाइबर के ऐक्टिव प्लान से साथ टॉप-अप करा सकते हैं। वहीं मौजूदा जियो फाइबर यूजर इसे एक अलग प्लान के जैसे भी चुन सकते हैं। अगर कोई यूजर इस कॉम्बो प्लान को एक महीने के लिए चुनता है तो उसे कुल 4.5TB डेटा बेनिफिट मिलेगा। जीएसटी लगाने के बाद 199 रुपये वाले कॉम्बो प्लान की कीमत 234.82 रुपये हो जाती है। एक तरह से देखा जाए तो यह कॉम्बो प्लान जियो फाइबर के 699 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान से भी बेहतर है क्योंकि उसमें आपको 100Mbps की स्पीड से केवल 200जीबी डेटा ही मिलता है।
कंपनी ने बढ़ाई अपनी ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी
आपको इस बात से अवगत करा दें कि जियो फाइबर की कोशिश है कि वह जल्द से जल्द ज्यादा यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़े। इसके लिए कंपनी दिल्ली-एनसीआर में अपनी ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को बढ़ा रही है ताकि लॉकडाउन के दौरान यूजर्स की डेटा की बढ़ी मांग को पूरा कर सके। इटी टेलिकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी दिल्ली में कनेक्टिविटी को तेजी से बढ़ा रही है ताकि 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ने की स्थिति में यूजर्स को डेटा की कमी न महसूस हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications