Retirement Planning: देश में ज्यादातर प्राइवेट जॉब करने वाले लोग अपने इनकम का कुछ हिस्सा ईपीएफो (EPFO) में देते हैं. आज हम जानेंगे की आप कैसे ईपीएफओ से ज्यादा पैसा ले सकते हैं. एक तरह से ये काम करके आपकी ईपीएफओ से डबल कमाई हो जाएगी.

हमारी इनकम का कुछ हिस्सा हर महीने ईपीएफओ (EPFO) में जाता है. ईपीएफओ में जाने वाले पैसे हमे रिटायर होने पर मिलते हैं. आप ईपीएफओ में जमा होने वाली राशि को बढ़ा भी सकते हैं.
ईपीएफओ में 8.25 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जाता है. लेकिन अगर आप रिटायरमेंट के लिए ज्यादा फंड चाहते हैं, तो आपको ईपीएफओ में अपना कॉन्ट्रीब्यूशन भी बढ़ाना होगा. इस कॉन्ट्रीब्यूशन से आप अच्छा-खासा फंड जोड़ बना सकते हैं.
EPFO में ऐसे बढ़ाएं अपना कॉन्ट्रीब्यूशन
आपको ईपीएफओ के तहत वॉलेंटरी प्रोविडेंट फंड (Voluntary Provident Fund- VPF) का ऑप्शन चुनना होगा. वीपीएफ रिटायरमेंट के लिए निवेश करने का अच्छा ऑप्शन है. ईपीएफओ में हर व्यक्ति के सैलरी का 12 फीसदी जमा होता है. इसके अलावा इतना ही पैसा एम्पाॉयर की तरफ से भी दिया जाता है. वीपीएफ के तहत आप इससे भी ज्यादा कॉन्ट्रीब्यूशन कर सकते हैं.
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार वीपीएफ में सैलरी कटाने की कोई सीमा नहीं होती. अगर आप चाहे तो पूरी बेसिक सैलरी वीपीएफ में निवेश कर सकते हैं.
VPF पर कितना मिलता है रिटर्न?
VPF पर आपको रिटर्न और टैक्स EPF जैसा ही दिया जाता है. अभी ईपीएफ में ब्याज दर 8.25 फीसदी रखा गया है. ये ब्याज दर कई सरकारी स्कीम जैसे पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना से बेहतर है. क्योंकि इसमे आपको अच्छा ब्याज मिलता है.
वहीं वीपीएफ के तहत पैसे निकाले गए पैसों पर टैक्स छूट मिल जाती है. हालांकि अगर आप 5 साल से पहले वीपीएफ से पैसे निकालते हैं, तो आपको टैक्स भरना होगा. ये टैक्स टैक्सेल्ब के अनुसार देना होगा. वीपीएफ का लॉक इन पीरियड 5 साल का है.
टैक्स में मिलती है छूट
वीपीएफ से जमा फंड पर कोई टैक्स नहीं देना होता. इसलिए इस स्कीम को Exempt-Exempt-Exempt (E-E-E) श्रेणी में रखा गया है. इसके अलावा वीपीएफ में आपको सेक्शन 80सी के तहत सालाना 1.50 लाख रुपये तक टैक्स छूट मिल जाती है.
5 साल बाद भी निकाल सकते है पैसे
वीपीएफ के तहत फंड बनने के बाद पांच साल बाद पैसे निकाले जा सकते हैं. आप पूरे पैसे के लिए क्लेम कर सकते हैं. इसके लिए आपको रिटायरमेंट तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है.
VPF में कैसे करें निवेश ?
अगर आप वीपीएफ में पैसे जमा करना चाहते हैं, तो आपको इस बारे में अपनी कंपनी के एचआर को बताना होगा. वो आपका ईपीएफ के साथ वीपएफ का अकाउंट भी खोल देगी. इसके साथ ही आपको एक फॉर्म भरकर ये बताना होगी की आप वीपीएफ के तहत कितने पैसे जमा करना चाहते हैं. इसके बाद EPF Account के साथ आपके VPF अकाउंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
इसके अलावा ईपीएफओ की तरह ही आप वीपीएफ को भी कंपनी बदलने पर ट्रांसफर कर सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications