सैंमसंग फोन खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए काफी अच्छा समय है। सैमसंग गैलेक्सी A51 पर आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं।
नई दिल्ली: सैंमसंग फोन खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए काफी अच्छा समय है। सैमसंग गैलेक्सी A51 पर आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। सैमसंग ने भारत में अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन, सैमसंग गैलेक्सी A51 के लिए कई ऑफर की घोषणा की। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। सैमसंग गैलेक्सी A51 का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज को तीन कलर वेरियंट (प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश व्हाइट और प्रिज़्म क्रश ब्लू) में पेश किया है। तो आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाले इन ऑफर्स के बारे में।
इन बैंकों के कार्ड से करें खरीदारी, मिलेगा ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी A51 के साथ 1,500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है, हालांकि इसके लिए आपको एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एसबीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। फोन के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है। इसके अलावा अपग्रेड करने पर 1,500 रुपये का भी ऑफर है। जानकारी दें कि ग्राहक गैलेक्सी A51 को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स पोर्टल से खरीद सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी A51 की कीमत
- सैमसंग गैलेक्सी ए51 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये है।
- जबकि 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,250 रुपये है।
- यह ऑफर सिर्फ 8 जीबी रैम वेरियंट के साथ है।
- यह फोन प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश ब्लू और प्रिज्म क्रश व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा।
- फोन के दोनों वेरियंट के साथ 699 रुपये में एक्सिडेंटल डैमेज कवर मिल रहा है। वैसे तो इसकी कीमत 1,099 रुपये है लेकिन 30 जून तक ऑफर के तहत 699 रुपये में लिया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी A51 की स्पेसिफिकेशन
- इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित वन UI 2.0 मिलेगा।
- फोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में एक पंचहोल भी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ओ डिस्प्ले कहा है।
- फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी ए51 में ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी/8 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
- गैलेक्सी ए51 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है।
- वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए है।
- फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी A51 में मिलेगा फास्ट चार्जर
सैमसंग के इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और 4500mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 25 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। इस फोन में एक खास फीचर दिया गया है जो कि सिर्फ भारत के लिए है। इस फीचर की मदद से मैसेंजर एप मैसेज को जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करेगा। उदाहरण के तौर पर आज आपकी ट्रेन है और बुकिंग का मैसेज 4 दिन पहले आया है तो गैलेक्सी ए51 में वह मैसेज आज सबसे ऊपर दिखेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications