इस प्रतिस्पर्धा के युग में हर व्यक्ति अपनी कमाई को बढ़ाना चाहता हैं, इसके लिए वो कई तरह के कार्य करता हैं। जिनमे डबल सिफ्ट में काम और कई प्रोजेक्ट से जुड़े काम शामिल है।
नई दिल्ली: इस प्रतिस्पर्धा के युग में हर व्यक्ति अपनी कमाई को बढ़ाना चाहता हैं, इसके लिए वो कई तरह के कार्य करता हैं। जिनमे डबल सिफ्ट में काम और कई प्रोजेक्ट से जुड़े काम शामिल है। लेकिन बावजूद इसके भी अंत में पैसें की कमी आ जाती हैं। ऐसे में हमें फाइनेंशियल प्लानिंग करने की जरूरत है।

आप हर महीने कुछ बचत कर के अपने पैसों को तमाम जगह निवेश कर सकते है। इसके अलावा आप कुछ जरूरी पॉलिसी भी ले सकते है ताकि आप अपना और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित बनाने में कामयाब हो सके। तो अगर आपने भी फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं की है तो ये खबर जरुर पढ़ें। इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि अगर आपने पॉलिसी ली है और उसमें कुछ सुधार करना चाहते है तो भी ये खबर आपके लिए बड़े काम की है।
कंपाउंडिंग को समझिए
जब कभी भी बात निवेश की आती है तो हमें सबसे पहले ये देखना चाहिए कि मिलने वाला रिटर्न कंपाउंडिंग है या नहीं। बता दें कि कंपाउंडिंग निवेश में आपको ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। यानी अगर आपको पहले साल में 1 लाख के निवेश पर 10 फीसदी यानी 10 हजार का ब्याज मिला है, तो कंपाउंडिंग के तहत अगले साल आपको 1.10 लाख पर 10 फीसदी ब्याज यानी 11 हजार का ब्याज मिलेगा। कंपाउंडिंग में मूल धन पर मिला ब्याज मूल धन में जुड़ता चला जाता है और हर साल उस ब्याज पर भी ब्याज मिलता है।
अलग-अलग जगहों पर निवेश करें
अगर आप निवेश का सोच भी रहे है तो आपको इस बात की जानकारी दें कि कभी भी सारे पैसे एक जगह निवेश ना करें। फिर चाहें वह बैंक ही क्यों ना हो। बैंक में भी पैसे डूब जाते हैं, ये तो पिछले कुछ सालों में देखा ही गया है। ऐसे में अपने कुछ पैसे अलग-अलग बैंकों में रखें, कुछ पैसे अन्य निवेश के विकल्पों में लगाएं। अगर आप में रिस्क उठाने की क्षमता है तो आप म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में भी निवेश कर सकते हैं।
भविष्य की प्लानिंग करना शुरू कर दें
गौर करने वाली बात ये है कि आप लॉन्ग टर्म में कुछ निवेश जरूर करें वो भी अपने रिटायरमेंट को ध्यान में रखकर। ध्यान रखिए कि आप जितना जल्दी निवेश करना शुरू कर देंगे, आपको भविष्य में रिटायरमेंट को वक्त उतना ही अधिक फायदा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिक समय तक निवेश करने से एक तो अधिक पैसे जमा होंगे, दूसरा कंपाउंडिंग की ताकत के चलते आपके पैसे भी आपके लिए कमाई करेंगे।
नौकरी पर ही निर्भर ना रहें
सरकारी हो या प्राइवेट, नौकरी में उतार-चढ़ाव आता रहता है। ऐसे में कभी भी सिर्फ अपनी नौकरी पर ही निर्भर ना रहें। कमाई के एक से अधिक जरिए रखें। अगर आपकी कंपनी में नौकरी के साथ कोई दूसरी बिजनेस करना नियमों का उल्लंघन नहीं है तो कोई साइड बिजनेस जरूरत करें। अगर ऐसा नहीं भी है तो म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार आदि में निवेश करे के अपने पैसों को बढ़ाते रहें। अगर एक ही इनकम स्रोर्स पर आप निर्भर रहेंगे तो इमरजेंसी में दिक्कत हो सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications