नई दिल्ली, सितंबर 7। महंगाई के जमाने में एक इनकम से गुजारा करना बड़ा मुश्किल है। हर आदमी कोई न कोई साइड इनकम चाहता है ताकि खर्चे पूरे कर सके। ये साइड इनकम आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस, रेगुलर इनकम के लिए निवेश या अपने किसी करीबी के साथ किसी काम में पार्टनरशिप लेकर कर सकते हैं। पर इनमें आपको समय देना होगा। पर एक काम ऐसा है, जिसके लिए आपको न तो कोई समय देना और न ही किसी तरह के झंझट में पड़ना। ये है एसबीआई की एटीएम फ्रेंचाइजी। अगर आपको एसबीआई के एटीएम की फ्रेंचाइजी मिल जाए तो आपको हर महीने बैठे-बैठे 60000 रु तक की कमाई होगी।
कौन लगाता है एटीएम
एसबीआई का एटीएम लगवाने पर सबसे अहम बात यह है कि ये एक सुरक्षित इनकम का जरिया होगा। पर क्या आप जानते हैं कि एटीएम कैसे लगता है या कौन लगाता है? आप सोच रहे होंगे कि किसी बैंक का एटीएम वो बैंक खुद लगाता है। मगर ऐसा है नहीं। बैंक की तरफ से एक कंपनी एटीएम लगाती है। बैंक इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट देता है। फिर कंपनी जगह-जगह एटीएम लगाती है।
पूरी करनी होती हैं ये शर्तें
अगर आप अपनी जगह पर एटीएम लगवाना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि आपके पास 50-80 स्क्वॉयर फुट का स्पेस होना जरूरी है। वहीं सबसे करीबी एटीएम से इसकी दूरी कम से कम 100 मीटर होना भी जरूरी है। जगह ग्राउंट फ्लोर पर हो और ऐसी जगह हो, जो गुड विजिबिलिटी वाली कैटेगरी में आए। 24 घंटे पावर सप्लाई के अलावा 1 किलोवाट का बिजली कनेक्शन हो।
जानिए बाकी शर्तें
एटीएम जहां लगे वहां हर दिन लगभग 300 लेन-देन की कैपेसिटी होना जरूरी है। यानी आपकी जगह पर लगे एटीएम में रोज 300 ट्रांजेक्शन होना जरूरी है। एटीएम के ऊपर जो छत हो उसका कंक्रीट का होना जरूरी है। वहीं वी-सैट लगाना हो तो उसके लिए आपकी सोसायटी या अथॉरिटी से एनओसी यानी नो ऑब्जेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
आपको आईडी प्रूफ देना होगा, जिसके लिए आधार, पैन या वोटर आईडी कार्ड दिया जा सकता है। वहीं एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड या इलेक्ट्रिसिटी बिल दिया जा सकता है। इसके अलावा बैंक अकाउंट और उसकी पासबुक, फोटोग्राफ, ई-मेल आईडी और फोन नंबर की जरूरत होगी। देश में एटीएम लगाने का कॉन्ट्रैक्ट जिन कंपनियों के पास है, उनमें टाटा इंडिकैश, मुथूट एटीएम और इंडिया वन एटीएम शामिल हैं।
ऐसे करें आवेदन
अगर आप टाटा इंडिकैश की साइट पर जाना चाहते हैं तो यह लिंक (www.indicash.co.in) है। वहीं आप मुथूट एटीएम (www.muthootatm.com/suggest-atm.html) और इंडिया वन एटीएम (https://india1atm.in/rent-your-space/) की साइट पर भी आवेदन कर सकते हैं। टाटा इंडिकैश सबसे बड़ी कंपनी है। एटीएम लगवाने के लिए आपको 2 लाख रु की सिक्यॉरिटी डिपॉजिट देनी होगी, जो रिफंडेबल होती है। 3 लाख रुपये बतौर वर्किंग कैपिटल के तौर पर देने होंगे। कमाई की बात करें तो प्रति कैश ट्रांजैक्शन 8 रुपये और प्रति नॉन कैश ट्रांजैक्शन पर 2 रुपये की कमाई होती है। मान लीजिए कि अगर डेली 250 ट्रांजेक्शन हुए, जिसमें 65 फीसदी कैश और 35 फीसदी नॉन-कैश हैं तो आप हर महीने आराम से 45000 रु तक कमा सकते हैं। अगर 300 ट्रांजेक्शन हों तो आपकी कमाई 60 हजार रु प्रति माह तक हो सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications