SBI Account Balance Check: बैंक अकाउंट में अगर कोई जरूरी धनराशि आने वाली है या फिर किसी ने पैसे डाले हैं तो बैलेंस चेक करना भी जरूरी होता है। ऐसे में कई बार लोगों को अकाउंट बैलेंस चेक करने में दिक्कत आती है, क्योंकि उन्हें इसका सही तरीका नहीं पता होता है। कुछ लोग तो इसके लिए बैंक जाकर पासबुक प्रिंट करवाते हैं। वहीं कुछ लोग एप्लीकेशन के जरिए भी इसका बैलेंस चेक कर लेते हैं। लेकिन जिसके पास सिंपल फोन है वह लोग भी बड़ी आसानी से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेविंग अकाउंट में जमा किए हुए पैसे के बारे में जान सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टेट बैंक आफ इंडिया अपने कस्टमर को कई तरह की सुविधा देता है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन मौजूद होती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने तो चेक पेमेंट कैंसिल करने की भी ऑनलाइन सुविधा दे रखी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। इसकी पूरे देश में 24000 से ज्यादा शाखाएं हैं और यह 36 देशों को अपनी सेवाएं दे रहा है।

एक आंकड़े के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कंज्यूमर बेस 42 करोड़ लोगों से भी ज्यादा का है। लोगों के द्वारा कहीं से भी और कभी भी अकाउंट बैलेंस चेक करने की सुविधा भी ये बैंक देता है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने की वजह से आजकल कभी भी और कहीं भी आपको अपना अकाउंट बैलेंस चेक करने की जरूरत पड़ सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको कई ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बड़ी आसानी से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में मौजूद पैसे चेक कर सकते हैं।
एटीएम से जानें अकाउंट बैलेंस
एक जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 62000 से ज्यादा एटीएम पूरे देश में मौजूद हैं और इनका इस्तेमाल करके भी आप बड़ी आसानी से अपना अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको पहले एटीएम कार्ड में अपना एसबीआई कार्ड डालना होगा उसके बाद कोड डालना होगा, फिर चेक बैलेंस पर टच करना होगा और आपको आपका अकाउंट बैलेंस आसानी से पता चल जाएगा।
टोल फ्री नंबर से पता करें बैलेंस
अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है, तो आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपना अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए तो टोल फ्री नंबर (1800 1234 और 1800 2100) जारी किए गए हैं। बड़ी आसानी से बिना कोई चार्ज दिए इन नंबर पर फोन करके आपको अकाउंट बैलेंस पता चल जाएगा। ऐसे में आपका अकाउंट बैलेंस या तो मैसेज के जरिए भेज दिया जाएगा या फिर आपको ऑनलाइन ही तुरंत बता दिया जाएगा।
मिस्ड कॉल से भी पता चल जाएगा बैलेंस
अगर मोबाइल नंबर एसबीआई की सेविंग अकाउंट से लिंक है, तो आपको आसानी से मिस कॉल करने पर भी अकाउंट नंबर पता चल सकता है। आप चाहें तो (REGA अकाउंट नंबर) लिखकर इस नंबर 09223488888 भेज दें तो आपके बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगा। इसके बाद आप 09223766666 इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर के कभी भी अपना अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं।
वहीं अगर आप इस नंबर (09223766666) पर BAL लिखकर भेजते हैं, तो आपको एसएमएस के जरिए अकाउंट बैलेंस मैसेज कर दिया जाएगा।
पासबुक प्रिंट करवा कर हो जाएगा काम
इसके अलावा आप बैंक जाकर भी बड़ी आसानी से पासबुक प्रिंट करवा कर अपना अकाउंट बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री जान सकते हैं।
नेट बैंकिंग से चेक करें बैलेंस
अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर है तो भी आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग के जरिए अपने एसबीआई बैंक अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको https://bank.sbi/ बैंक की वेबसाइट पर विजिट करना पड़ेगा। इसके बाद आप ऑनलाइन रजिस्टर या लॉगइन करके अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। यहां पर आपको अकाउंट बैलेंस चेक करने का विकल्प मिल जाएगा।
बैंकिंग एप्लीकेशन से जाने खाता बैलेंस
अगर आपके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एप्लीकेशन योन है तो आप उसे पर भी बड़ी आसानी से एक क्लिक में अपने बैंक अकाउंट में मौजूद बैलेंस को जान सकते हैं। अगर आपको सेविंग अकाउंट का बैलेंस जानना है तो आप एसबीआई योनो और एसबीआई क्विक एप्लीकेशन डाउनलोडकर सकते हैं और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके उसमें लोगिन करने के बाद अपना अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications