भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। देश में चल रहे लॉकडाउन के कारण ज्यादातर लोग घर में रह रहे है।
नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। देश में चल रहे लॉकडाउन के कारण ज्यादातर लोग घर में रह रहे है। इतना ही नहीं इस दौरान लोगों के लिए छोटी-मोटी बीमारी या किसी डॉक्टर की सलाह के लिए अस्पताल जाना भी मुश्किल हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लाया है। बैंक के एसबीआई यूनो ऐप की मदद से आप बेहद आकर्षक दरों पर टेली कंसलटेंसी सुविधा के तहत डॉक्टर से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बेहद आकर्षक दामों पर फिक्स कर सकते हैं। जानकारी दें कि बैंक का ये ऑफर 14 मई तक के लिए वैलिड है।
ऐसे करें बुकिंग
- भारतीय स्टेट बैंक के यूनो ऐप के जरिए आप अपोलो अस्पताल के डॉक्टर्स से टेली कंसल्ट की सुविधा के तहत शाम 5 बजे से सुबह 8 बजे के बीच अपना अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
- एसबीआई यूनो ऐप के जरिए अप्वाइंटमेंट बुक करते समय आपको TRYAPOLLO कोड का इस्तेमाल करने पर इस बुकिंग पर 999 रुपये तक की छूट मिलेगी।
- एसबीआई की ओर से दी जा रही इस सुविधा का फायदा लेने के लिए सबसे पहले आपको योनो एसबीआई ऐप डाउनलोड करना होगा।
- इस ऐप में लॉगइन करने के बाद आपको Best offers विकल्प को चुनना होगा।
- यहां पर आपको Apollo 24/7 का विकल्प मिलेगा। यहीं से मांगी गई जानकारी भर कर आप अपना ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
एसबीआई ने ब्याज दर कम की
देश के सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लॉकडाउन के बीच ब्याज दरें घटाने का ऐलान किया है। बैंक ने ब्याज दरों में 0.15 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती के बाद ब्याज दरें 7.40 फीसदी से घटकर 7.25 फीसदी पर आ गई है। मालूम हो कि नई दरें 10 मई से लागू होंगी। एसबीआई ने लगातार 12वीं बार एमसीएलआर में कटौती की है। वहीं, वित्त वर्ष 2020-21 में लगातार दूसरी कटौती है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में एसबीआई ने ब्याज दरों में 0.35 फीसदी की कटौती की थी। एसबीआई ने होम-ऑटो-पर्सनल लोन को लेकर यह बड़ा फैसला किया है। इस फैसले से एमसीएलआर पर आधारित लोन पर ईएमआई घट जाएगी।
एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों को दिया खास तोहफा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) बीते कल यानि गुरुवार को एक स्पेशल स्कीम लेकर आया है। अब सीनियर सिटीजन अपने डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, एसबीआई ने सीनियर सिटीजन ग्राहकों के लिए एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। रिटेल टर्म डिपॉजिट सेगमेंट में एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट नाम से नई डिपॉजिट स्कीम शुरू की गई है। इस स्कीम में सीनियर सिटीजंस को 5 या उससे ऊपर के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है। एसबीआई की नई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम में 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के डिपॉजिट (एफडी) पर 30 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा प्रीमियम इंट्रेस्ट मिलेगा। मालूम हो यह सिर्फ सीनियर सिटीजन के निवेश पर ही मिलेगा। एसबीआई की यह खास स्कीम सिर्फ 30 सितंबर 2020 तक लागू रहेगी। तय अवधि में इस स्कीम में रजिस्टर कराने वाले ग्राहकों को ही फायदा मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications