नयी दिल्ली। क्या आप एसबीआई ग्राहक हैं? अगर हां तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल एसबीआई आपको बहुत सारी ऐसी सेवाएं देता है जिनका फायदा आप बिना बैंक ब्रांच जाये ही उठा सकते हैं। एक दूसरी बात कि आपको इसके लिए एसबीआई के एटीएम या नेट बैंकिंग की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। एसबीआई जो विशेष सुविधाएं दे रहा है उनमें टॉल फ्री एसएमएस की सुविधा शामिल है। इसके अलावा एसबीआई के सभी ग्राहक बैंक की कस्टमर एसएमएस बैंकिंग सर्विक के माध्यम से भी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस कॉल और मैसेज भेजकर बैलेंस के साथ-साथ मिनी स्टेटमेंट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपकी चेक बुक खत्म हो जाये तो आप मैसेज के जरिये ही चेक बुक के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। यानी आप सिर्फ अपने मोबाइल से घर बैठे या कहीं और से भी एसबीआई की कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आइये जानते हैं आपको किन नंबरों पर कॉल या मैसेज करना है।
किस नंबर पर करें मिस कॉल
अगर आप मिस कॉल या मैसेज के जरिये अपने फोन पर ही अपना बैलेंस जानना चाहते हैं तो इसके लिए एसबीआई ने एक विशेष नंबर जारी किया हुआ है। आप अपना अकाउंट बैलेंस जानने के लिए "09223766666" पर मिस कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप इसी नंबर पर या 'BAL' लिख कर मैसेज करें तो भी आपको बैलेंस डिटेल मिल जायेगी। ये बैलेंस जानने का बेहद आसान और सुविधाजनक तरीका है, जिसमें बिना किसी झंझट के सिर्फ 2 मिनट में बैलेंस जान सकते हैं।
ऐसे जानें मिनी स्टेटमेंट
मिनी स्टेटमेंट में आपको अपने पिछले 5 दिनों की लेन-देन की जानकारी मिल जायेगी। इसके लिए आप ‘MSTMT' लिख कर "09223866666" नंबर पर मैसेज कर दें। अगर आप इसी नंबर पर मिस कॉल भी करें तो आपको अपना मिनी स्टेटमेंट बिना ब्रांच या एटीएम जाये मिल जायेगा।
घर बैठे मंगाये चेकबुक
एसबीआई की एसएमएस बैंकिंग सर्विस के माध्यम से आप नयी चेकबुक के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आपको बस "CHQREQ" लिख कर "09223588888" पर मैसेज कर देना है। इसके बाद आपको 6 अंकों का एक मैसेज मिलेगा। 6 अंकों का नंबर मिलने के बाद 'CHQACCY और 6 अंकों का नंबर' 09223588888 पर भेज दीजिए। याद रहे कि ये मैसेज आपको पहला मैसेज मिलने के दो घंटे के अंदर भेजना होगा।
एसएमएस और मोबाइल सर्विसेज के लिए रजिस्ट्रेशन
ऊपर बतायी गयी सर्विसेज का फायदा उठाने के लिए आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर होना जरूरी है। यह काम भी घर बैठे कर सकते हैं। आपको करना है यह कि REG फिर अपना अकाउंट नंबर लिख कर 09223488888 पर भेज देना है। इसके बाद आपको एक कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा।
यह भी पढ़ें - SBI दे रहा सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, जानिये कैसे करना है आवेदन
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications