भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन लगातार तेज से बढ़ रहा है। हाल के समय में, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) लोगों द्वारा भुगतान के लिए इस्तेमाल करे जा रहे माध्यमों से एक बनकर उभरा है।
नई दिल्ली: भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन लगातार तेज से बढ़ रहा है। हाल के समय में, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) लोगों द्वारा भुगतान के लिए इस्तेमाल करे जा रहे माध्यमों से एक बनकर उभरा है। वहीं देखा गया है कि यूपीआई का इस्तेमाल करते समय कई बार यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति सामने आती है जिसमें यूएपीआई पेमेंट कर दी लेकिन वह फेल हो गई और राशि आपके अकाउंट से कट गई है। तो चलिए हम आपको बताएंगे कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करनी चाहिए ताकि आपका पैसा रिफंड हो जाए। SBI : ग्राहक किसी भी पते पर मंगवा सकेंगे चेकबुक, आसान है तरीका ये भी पढ़ें

एसबीआई ने ग्राहकों को किया अलर्ट
अगर आपका खाता एसबीआई में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। एसबीआई ने ग्राहकों यूपीआई ट्रांजेक्शन संबंधी जानकारी दी है। जी हां देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने इसका समाधान बताया है। बता दें कि एसबीआई ने ट्वीट करके बताया है कि बैंक के ग्राहकों को इसके लिए दो आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। तो अगर आपकी राशि 48 घंटे के भीतर रिफंड नहीं होती है, तो इनका इस्तेमाल करें।
रिफंड के लिए करें ये काम
ऐप में शिकायत को रजिस्टर करें। उसके बाद सभी यूपीआई बेस्ड ऐप्स में किए गए भुगतान पर आखिरी स्टेटस के लिए विवाद की शिकायत करने का विकल्प होता है। इसके बाद अपने ट्रांजैक्शन की डिटेल्स भेजें। ऐप में भुगतान से जुड़ी शिकायत करने के बाद आप ट्रांजैक्शन की डिटेल्स को भी भेज सकते हैं। आपको भुगतान की तारीख, राशि और 12 संख्या के ट्रांजैक्शन रेफरेंस नंबर को भेजना होगा। रिफंड ये जुड़े मुद्दों के लिए आप आरआरएन यानी रिट्रीवल रेफरेंस नंबर को भेज सकते हैं। बैंक ने बताया कि इन जानकारी को support.upi@sbi.co.in पर भेजना है। इसके अलावा बैंक ने बताया कि गैर-वित्तीय मुद्दों या शिकायतों के लिए आप बैंक के कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह विकल्प भीम सबीआई पे ग्राहकों के लिए है।
एसबीआई यूपीआई फंड ट्रांसफर स्टेटस को ऐसे करें चेक
- योनो लाइट एसबीआई ऐप में लॉगिन करें।
- नेविगेट टू यूपीआई विकल्प पर जाकर यूपीआई पेमेंट हिस्ट्री पर क्लिक करें।
- योनो लाइट एसबीआई यूपीआई ऐप के माध्यम से ग्राहक अपने फंड ट्रांसफर का स्टेटस जान सकते है।
जान लें यूपीआई पर क्या-क्या सुविधा
आपके जानकारी के लिए बता दें कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) यूजर्स को पैसे ट्रांसफर, बिजली, मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड आदि के बिल का भुगतान करने की सुविधा देता है। इसके अलावा यूजर्स इससे इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीद और रिन्यू करा सकते हैं, रिलीफ फंड में डोनेशन दे सकते हैं, मोबाइल फोन, डीटीएच कनेक्शन और मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं। यूपीआई के जरिए यूजर्स मूवी, बस और ट्रेन की टिकट बुक करा सकते हैं। इसके अलावा यूपीआई के इस्तेमाल से ग्राहक रेस्टोरेंट, किराना स्टोर्स और दूसरी दुकानों पर बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। यूपीआई से यूजर्स किसी भी समय रियल टाइम बेसिस पर पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications